फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prakhya Bhadoria wants to serve the country

Etawah News: देश सेवा करना चाहती है प्रख्या भदौरिया

Fri, 24 Apr 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prakhya Bhadoria wants to serve the country
जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी निवासी प्रख्या भदोरिया ने 600 में से 582 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में पांचवां और जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रख्या के पिता बैंक में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। प्रख्या ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका सपना है कि यूपीएससी पास कर देश सेवा करना है।
विज्ञापन


जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी की ही सृष्टि ने 600 में से 581 अंक पाकर प्रदेश में छठा और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। किसान अरुण कुमार की बेटी सृष्टि ने बताया कि वह प्रतिदिन चार घंटे पढ़ाई करती थीं और अब डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। सृष्टि ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क इलाज सहित अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं को उपलब्ध करवाएंगी।
विज्ञापन


ग्राम भीखनपुर निवासी सुशांत यादव ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। सुशांत ने बताया कि उन्होंने सफलता के लिए सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। भविष्य में इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले सुशांत चार से छह घंटे नियमित पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला भवानी निवासी आस्था ने 600 में से 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां तथा जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। आस्था के पिता प्रदीप कुमार किसान है। मां अनीता देवी गृहणी है। आस्था ने बताया कि अभी उन्हें इंटरमीडिएट की परीक्षा पर गौर करना है और इंटरमीडिएट में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना है।


जसवंतनगर क्षेत्र के लधुपूरा निवासी हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी को 600 में से 577 अंक प्राप्त हुए है। छात्रा ने प्रदेश में दसवां तथा जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। आस्था के पिता बालेश्वर किसान है, मां रेनू गृहणी है। आस्था ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ही पढ़ाई की लेकिन पढ़ाई का रुटीन टूटने नहीं दिया। इसी का नतीजा है कि प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल हुए है।


जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी निवासी प्रिया ने 600 में से 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां व जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार एक ट्रक ड्राइवर है और मां गृहणी है। प्रिया का कहना है कि वह आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। प्रिया ने बताया कि उसने हर दिन आठ घंटे सेल्फ स्टडी करके सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed