{"_id":"6ab80fffa7af5e33dd043555","slug":"power-supply-disrupted-by-rain-and-strong-winds-hundreds-of-villages-plunged-into-darkness-etawah-news-c-216-1-etw1002-150377-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश और तेज हवा से बिजली आपूर्ति ठप, सैकड़ों गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश और तेज हवा से बिजली आपूर्ति ठप, सैकड़ों गांव अंधेरे में
Sun, 27 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 30 जसवंतनगर में बिजली के तारों पर गिरे पेड़ को हटाती मशीन। संवाद
- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बारिश व हवाओं से गिरी पकी खड़ी बाजरा की फसल संवाद
फोटो: 30 जसवंतनगर में बिजली के तारों पर गिरे पेड़ को हटाती जेसीबी। संवाद
फोटो: 31 बकेवर में बीच सड़क पर गिरे बिजली के तार हटाते बिजली कर्मी। संवाद
बारिश और तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति ठप, सैकड़ों गांव अंधेरे में, पानी का संकट गहराया
क्रॉसर
- बारिश के बीच परेशान रहे लोग, इन्वर्टर और मोबाइल भी डिसचार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। दो दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इससे कस्बों व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हजारों लोग परेशान हैं और उन्हें पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली 24 से 48 घंटे तक गुल रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बिजली गुल रहने से इन्वर्टर और मोबाइल की बैटरियां भी खत्म हो गईं।
जसवंतनगर के कई फीडर क्षेत्रों में 36 घंटे से बिजली गुल रही, जिससे करीब 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। 33 केवी बलरई फीडर से जाखन फीडर को जाने वाली लाइन में खराबी आई। इससे 12 से अधिक गांवों की बिजली शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से बाधित रही। जुगौरा उप-स्टेशन से जुड़े गांवों में करीब 20 घंटे से आपूर्ति ठप है।
सिरसा बीबामऊ फीडर के कई गांवों में 28 घंटे से बिजली नहीं है। जसवंतनगर कस्बे के जैन बाजार, सरावगी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में 16 घंटे से बिजली नहीं रही। छिमारा रोड और रेलमंडी के कुछ हिस्सों में करीब 24 घंटे से देर रात तक बिजली गुल रही। बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
चकरनगर और बकेवर में व्यापक प्रभाव
चकरनगर तहसील क्षेत्र में भी दो दिनों की बारिश से 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिठौली उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी लाइन के तीन खंभे क्षतिग्रस्त होने से 48 घंटे से आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। उदी के बढ़पुरा क्षेत्र में 50 गांवों की बिजली 24 घंटे से अधिक समय से ठप है। रमपुरा गांव में 11 केवी उच्च तनाव लाइन के तार टूटकर संपर्क मार्ग पर गिर गए, जिससे करीब 10 गांवों की बिजली प्रभावित हुई।
-- -
बकेवर, लखना व महेवा क्षेत्र में बिजली संकट
बकेवर। बकेवर, लखना और महेवा के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं आई। शुक्रवार दोपहर से शनिवार समाचार लिखे जाने तक 200 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। इससे गांवों में पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई। बकेवर लखना मार्ग पर दाउदपुर के पास लाइन पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। बकेवर बिजली उपकेंद्र के ग्रामीण और शहरी दोनों उपकेंद्रों को टकरुपुर से आने वाली 33 हजार की लाइनों में खराबी आई। महेवा फीडर की 11 हजार की लाइन पर सुनवर्षा गांव के पास पेड़ गिर गया।
-- --
इकदिल, लवेदी और ताखा में बिजली गुल
इकदिल। इकदिल कस्बा और करीब डेढ़ सौ गांवों में लगभग 36 घंटे तक बिजली गुल रही। भरथना के 220 केवी उपकेंद्र से इकदिल और मानिकपुर विशु बिजलीघरों को आने वाली 33 केवी लाइन गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे खराब हुई थी। यह आपूर्ति शनिवार दोपहर करीब एक बजे बहाल हो सकी। लवेदी बहादुरपुर घार स्थित 33/11 केवी बिजली फीडर से जुड़े गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। अनूप कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद की गई थी। ताखा क्षेत्र में भी ऊसराहार बिजलीघर समेत तीन अन्य बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित रही, जहां 33 केवी मुख्य लाइन के तीन खंभे टूट गए। सतेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है।

फोटो: 30 जसवंतनगर में बिजली के तारों पर गिरे पेड़ को हटाती मशीन। संवाद- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बारिश व हवाओं से गिरी पकी खड़ी बाजरा की फसल संवाद