फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Postman raped woman on the pretext of marriage, sent to jail

Etawah News: शादी का झांसा देकर पोस्टमैन ने किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल

Fri, 08 May 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Postman raped woman on the pretext of marriage, sent to jail
चकरनगर। क्षेत्र के एक गांव की महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पोस्टमैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन




बिठौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें गांव बिडौरी निवासी धर्मेंद्र सिंह परिहार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपित चकरनगर में डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर तैनात है। आरोपित ने पहले पति से दोस्ती की और फिर घर आने-जाने लगा। उसने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है वह लखना में रहने के दौरान भी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उससे 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

उसने 10 हजार रुपये अपने खाते से व अपने भाई व रिश्तेदारों के खाते से पोस्टमैन धर्मेंद्र सिंह को दिए। काफी समय बाद रुपये मांगने पर आरोपित ने मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पोस्टमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिठौली राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, डाक निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि चकरनगर से पोस्टमैन धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार को अनुपस्थित हैं। उन्हें जेल भेजा गया है, इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed