फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   positive news

उम्र की ढलान पर उम्मीदें हैं जवान

Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
positive news
वेटरन खिलाड़ी महाराज सिंह यादव। - फोटो : ETAWHA
इटावा। 74 वर्ष के खिलाड़ी महाराज सिंह यादव उम्र की ढलान पर भले ही हैं लेकिन उनमें नवजवानों से भी ज्यादा जोश है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके महाराज अभी भी मैदान पर खेलते हैं। इसी जोश को देखते हुए युवक कल्याण विभाग ने उनका चयन लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवा आदर्श के रूप में किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 जनवरी से लखनऊ में होगा। महेवा ब्लॉक के नगला सरदार निवासी महाराज सिंह यादव का जन्म वर्ष 1946 में हुआ था। उन्होंने बताया कि कुश्ती के शौकीन रहे पिता श्रीराम यादव ने बेटे महाराज को पहलवानी शुरू कराई।
विज्ञापन

कुश्ती के बाद महाराज कबड्डी और एथलेक्टिस में भी अभ्यास करने लगे। वर्ष 1963 में वह लंबी कूद व तिहरी कूद में जिला चैंपियन बने। इस सफलता के बाद महाराज सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 1964 में इलाहाबाद रीजन चैंपियनशिप और 1965 में प्रदेश में चैैंपियनशिप जीती। 1966 में स्पोर्ट्स कोटे से टाटा स्टील प्लांट जमशेदपुर में नौकरी लग गई। यहां से राउरकेला स्टील प्लांट पहुचे। राउरकेला में नौकरी के दौरान वर्ष 1981 में उड़ीसा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता की लंबीकूद में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद सामन्य के साथ वेटरन टीम से भी खेलने लगे। महाराज सिंह ने बताया कि वेटरन खेलों में 2018 में हैमर में रजत ओर डिस्कस में कांस्य पदक जीता। वेटरन खेलों में 100,200,400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में लगभग 30 पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2006 में भिलाई स्टील प्लांट से स्पोर्ट्स मैनेजर पद से सेवानिवृत्त महाराज सिंह ने कहा कि अभी खेलते हैं। अगले साल होने वाली राष्ट्रीय वेटरन प्रतियोगिता के लिए गोला, डिस्कस और हैमर स्पर्धा की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि तीनों ही स्पर्धा में मेडल जीत कर लाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं में खेलों की ललक जगाने और युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देने को तैयार हैं।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवा आदर्श के लिए दूसरा नाम कराते खिलाड़ी रेनू गुप्ता का भेजा गया है। ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी रेनू को बंगलूरू विवि मानद उपाधि से भी सम्मानित कर चुका है। वर्ष 1975 में जन्मी रेनू शहर के चौकी शमसेरी मोहल्ला की निवासी हैं। वह वर्ष 2016 में प्रदेश सरकार के लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार और वर्ष 2019 को ग्लोबल पीस कन्वेंशन से यंग अचीवमेंट पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। उन्हें 2017 में उत्तर प्रदेश कन्या शिक्षा एवं महिला कल्याण तथा सुरक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मिसेज इटावा, मिसेज यूपी, मिसेज इंडिया और मिसेज एशिया प्रतियोगिताओं में भी जलवा दिखा चुकी रेनू 2018 में चीन के संघाई में खेली गई कराते की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं।

महाराज सिंह यादव और रेनू गुप्ता का नाम राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवा आदर्श के लिए भेजा गया है। 12 से 16 जनवरी तक लखनऊ में होने वाले उत्सव में ये दोनों खिलाड़ी शामिल होंगे।
- हरिश्चंद्र तिवारी, जिला युवक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed