{"_id":"5879167d4f1c1b222aba7f49","slug":"poorwanchal-bank-will-give-swipe-machine-to-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल बैंक ग्राहकों को देगी स्वाइप मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल बैंक ग्राहकों को देगी स्वाइप मशीन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते बैंक के महाप्रबंधक ओपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल बैंक के महाप्रबंधक ओपी सिंह ने बताया कि बैंक ग्राहकों को सुविधाएं देने कोप्रतिबद्ध है। बैंक की 11 जिलों मेें 571 शाखाएं हैं। बैंक कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों और ग्राहकों को जनवरी के अंत तक स्वाइप मशीन उपलब्ध कराएगी। पूर्वांचल बैंक इटावा क्षेत्र में अपना चेस्ट बनाने के प्रयास में है।
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में महाप्रबंधक ओपी सिंह ने बताया कि नोटबंदी के बाद बैंकों में 24 सौ करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों को भुगतान करने के लिए स्वाइप मशीन दी जाएगी। जिले के किसानों को 19 हजार किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि उपज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 210 करोड़ का ऋण पूर्वांचल बैंक की शाखाओं द्वारा दिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीण क्षेत्र की कुछ शाखाओं में कैश न होने से ग्राहकों को परेशानी हुई। लेकिन अब सभी बैंकों में धन उपलब्ध है। पूर्वांचल बैंक के 15 हजार करोड़ रुपये के व्यवसाय में 12 सौ करोड़ का व्यवसाय इटावा क्षेत्र में हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक केके त्रिपाठी संजय श्रीवास्तव, पीके शुक्ला सीके त्रिपाठी अरविंद्र श्रीवास्तव, मकसूद अहमद मौजूद रहे।