फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

कठेरिया ने संसद में उठाया बेहमई पुल का मामला

Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
political
इटावा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने मंगलवार को लोकसभा में बेहमई में यमुना नदी पर अधूरे पड़े पुल का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से पुल के लिए अवशेष धनराशि जारी कर पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने सदन को बताया कि कानपुर देहात की सिंकदरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेहमई गांव आता है। इस गांव से जालौन जिले को जोड़ने के लिए वर्ष 2009-10 में पुल स्वीकृत किया गया था। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 53 करोड़ मंजूरी किए गए थे। इसमें से 49 करोड़ रुपये की पुल निर्माण के लिए जारी किए गए थे।
विज्ञापन

पुल के 29 पिलर बन चुके हैं। इसके बाद आईआईटी कानपुर की टीम ने सर्वे कर कानपुर देहात की ओर पांच और पिलर बढ़ाने की सलाह दी। दोनों तरफ एप्रोच रोड भी बननी है। इसमें करीब 17 करोड़ रुपये और खर्च आएगा। पिछली धनराशि में भी 4 करोड़ रुपये अवशेष हैं। सांसद ने सदन में सरकार से मांग की कि 21 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जारी किए जाएं ताकि पुल का निर्माण कार्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि ये पुल कानपुर देहात से जालौन जिले को सीधे जोड़ता है। पुल न होने से दोनों जिले के लोगों को 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है या नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed