फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District dominates Parikh survey, ahead of national average in learning levels

Etawah News: परख सर्वेक्षण में जिले का दबदबा, सीखने के स्तर में राष्ट्रीय औसत से आगे

Thu, 27 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
District dominates Parikh survey, ahead of national average in learning levels
इटावा। जिले के विद्यार्थियों ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सीखने के स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। चार दिसंबर 2024 को देशभर में हुए सर्वेक्षण में जिले के 118 विद्यालयों, 420 शिक्षकों और 3,270 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन कई स्तरों पर प्रदेश और राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है।
विज्ञापन

फाउंडेशनल स्टेज के भाषा विषय में इटावा का औसत प्रदर्शन 71 प्रतिशत रहा, जबकि प्रदेश और राष्ट्रीय औसत 64 प्रतिशत रहा। इसी तरह गणित में जिले के विद्यार्थियों ने 68 प्रतिशत अंक के साथ राष्ट्रीय औसत 60 प्रतिशत को पीछे छोड़ा। प्रारंभिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शहरी क्षेत्रों की तुलना में बेहतर रहा। प्रिपरेटरी स्टेज में भी इटावा ने बेहतर प्रदर्शन किया। भाषा में विद्यार्थियों का औसत प्रदर्शन 58 और गणित में 47 प्रतिशत रहा। दोनों ही विषयों में जिले का प्रदर्शन प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के औसत से अधिक रहा। मिडिल स्टेज में भाषा विषय में इटावा का प्रदर्शन 52 प्रतिशत रहा, जो उत्तर प्रदेश के 48 प्रतिशत औसत से चार प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


माध्यमिक स्तर पर जिले का प्रदर्शन कानपुर मंडल के सभी जिलों में सर्वश्रेष्ठ रहा। इस उपलब्धि को देखते हुए एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार ने लखनऊ में जिले से गई टीम को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित टीम में डायट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह, परख सर्वेक्षण की नोडल प्रवक्ता गायत्री, जिला समन्वयक प्रशिक्षण माध्यमिक अखिलेश कुमार और जिला समन्वयक प्रशिक्षण बेसिक ज्ञानेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के बेहतर प्रदर्शन के बाद विभाग ने आगामी नवंबर-दिसंबर 2027 में प्रस्तावित परख सर्वेक्षण में इससे भी बेहतर परिणाम हासिल करने का संकल्प लिया है। अगले सर्वेक्षण में हम सब और बेहतर करेंगें। -प्रेमपाल सिंह, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed