फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

केपी की पत्नी जीतीं, मनीष पतरे के पिता हारे

Fri, 25 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
political
पूर्व राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान निर्वाचित संचालक गजेंद्र सिंह एवं मिथलेश कुमारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) संचालक पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फिर परचम लहराया। बृहस्पतिवार को हुए मतदान और मतगणना में पूर्व दर्जा प्रप्ता राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान की पत्नी चुनाव जीत गईं हैं जबकि भाजपा नेता मनीष यादव पतरे के पिता चुनाव हार गए हैं। संचालक पद के नौ पदों पर सपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं अन्य पर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलियों ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इटावा जिले के लिए एक, औरैया के लिए एक एवं व्यक्तिगत क्षेत्र के लिए दो कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री केपीे सिंह चौहान की धर्मपत्नी शांती देवी चौहान इटावा जसवंतनगर सैफई क्षेत्र से मैदान में थीं। इस क्षेत्र से चार संचालक चुने गए। ओमकार सिंह निर्विरोध चुने गए। मतदान में शांती देवी, रामचंद्र, शिशुपाल सिंह विजेता रहे। शांति देवी ने गीता देवी को हराया। सबसे दिलचस्प मुकाबला व्यक्तिगत क्षेत्र के संचालक पद पर हुआ। यहां सीधा मुकाबला भाजपा नेता मनीष यादव पतरे के पिता ज्ञान सिंह एवं कुंवर गजेंद्र सिंह राजावत के बीच हुआ। गजेंद्र सिंह 391 मत प्राप्त कर विजयी रहे। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी मतदान किया। शाम 4 बजे मतदान के बाद मतगणना शुरू कराई गई। व्यक्तिगत क्षेत्र के 1343 मतदाताओं में 405 ने वोट डाला। इस क्षेत्र से कुंवर गजेंद्र सिंह राजावत को 391 एवं ज्ञान सिंह यादव को 14 मत मिले। गजेंद्र सिहं 377 मतों से विजेता घोषित किए गए। इसके अलावा कुल 13 संचालकों में से इटावा से ओमकार सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 12 पदों पर परिणाम घोषित किया गया। औरैया अनुसूचित जाति सीट से अकबर सिंह एवं श्यामू चक को 21-21 मत मिले। इस पर पर्ची डालकर फैसला किया गया। इसमें श्यामू चक विजयी रहे। सामान्य सीट से विजय दुबे चुनाव जीते।
विज्ञापन

बिधूना क्षेत्र से पूर्व उपाध्यक्ष उपदेश सिंह उर्फ छुन्ना की धर्म पत्नी मिथलेश कुमारी, शीशप्रताप सिंह, उदयभान सिंह तोमर, अभय कुमार सिंह विजेता रहे। भरथना क्षेत्र से कुसमा देवी पत्नी जयकिशन तिवारी एवं धर्मेंद्र कुमार चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, चुनाव अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सत्य पाल, सचिव रजपाल सिंह भदौरिया, एएसपी सिटी रामयश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, सीओ सिटी चंद्रपाल, कोतवाल अनिल मणि त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
डीसीडीएफ के सभापति एवं उपसभापति पद का चुनाव 25 अक्तूबर को कराया जाएगा। इस चुनाव में चुने गए 13 संचालक हिस्सा लेंगे। संचालक मंडल में से हीे सभापति एवं उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा।

सहकारी शीतगृह आनंदनगर में शुक्रवार को 11.30 बजे से 12.30 बजे तक सभापति एवं उपसभापति पद के लिए नामांकन किए जाएंगे। दोपहर बाद 1 बजे से 2 बजे के मध्य वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। 2 बजे से 2:30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 2:30 बजे से 3:00 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। आवश्यकता पड़ने पर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed