{"_id":"611151198ebc3e7ae71d95f6","slug":"political-etawah-news-knp6452591149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
फोटो संख्या 17- भरथना में पैदल मार्च में भाग लेते कॉग्रेस नेता
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
मोहल्ला पुराना भरथना से कांग्रेस के प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, जिला महामंत्री आलोक यादव, संजय दोहरे, पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी ने मार्च में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कर जगह-जगह शांति मार्च निकाला था। इसी तर्ज पर वर्तमान में भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ पद यात्रा निकालने का क्रम शुरू किया गया है।
पैदल मार्च के दौरान कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता हाथों में बैनर-होर्डिग आदि लेकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बालूगंज मार्ग, तिलक रोड, आजाद रोड, सब्जी मंडी आदि होते हुए शहीद पार्क पहुंचे। इस दौरान जिला सचिव महेंद्र पाल भूरे, ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह, श्रीचंद्र गोस्वामी, पीसीसी सदस्य चकरनगर सुभाष गुप्ता आदि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।