{"_id":"609ec1f88ebc3e96fc0d8312","slug":"policemen-say-miscreants-looted-dcm-etawha-news-knp628435832","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला बता बदमाशों ने लूटी डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाला बता बदमाशों ने लूटी डीसीएम
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। सहसों थाना क्षेत्र के बिठौली रोड पर आगरा से झांसी जा रही प्लास्टिक पाइप से भरी डीसीएम को तीन बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला चेकिंग के नाम पर बताकर रोका। इसके बाद बदमाश ट्रक पर बैठक गए। जालौन की सीमा पर चालक और मालिक को ट्रक से धक्का देकर उतारा और ट्रक लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण व सीओ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सहसों थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों व ट्रक की तलाश शुरु कर दी है।
आगरा के बास महुआ थाना शमशाबाद निवासी जनक सिंह गुरुवार को अपनी डीसीएम पर प्लास्टिक पाइप लादकर आगरा से झांसी जा रहे थे। सहसों थाना क्षेत्र के बिठौली सीमा के तहत बंसरी किराए के पहले तीन बदमाशों ने गाड़ी को पुलिस चेकिंग के नाम पर रोका। इसके बाद गाड़ी को थाने लेकर चलने को कहा। उसी दौरान एक बदमाश ने डीसीएम की स्टेयरिंग संभाल ली।
संगम सेतु पार करके जालौन सीमा पर सुनसान जगह पर चालक व मालिक को जबरदस्ती डीसीएम के उतार कर गाड़ी लेकर बदमाश भाग गए। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह व सीओ दलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की । घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने प्रथम दृष्टया मामला लूट का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।