{"_id":"5eb6ea168ebc3e9041594a31","slug":"policeman-dies-due-to-car-collision-etawha-news-knp559335380","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक मोहम्मद हामिद की शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। उनके बेटे ने एक दरोगा पर आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के मेहतर टोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद हामिद (45) पुलिस में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार रोजा रखे थे और दोपहर करीब दो बजे नमाज के लिए घर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ साथी कर्मचारी मोहम्मद तौकीर भी बैठा था। नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास तिराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार, साथी तौकीर ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में तौकीर के चोट नहीं आई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोहम्मद हामिद की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, मृतक हामिद के पुत्र जुबैर ने बताया कि घरवालों को तत्काल सूचना नहीं दी गई। आरोप लगाया कि पिता को एक दरोगा की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। एक होमगार्ड ने भी कार की टक्कर की बात कही है। जुबैर ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। हामिद 1995 में पुलिस में उर्दू अनुवादक के पद पर भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
उधर, उर्दू अनुवादक हामिद की मौत पर शनिवार दोपहर बाद पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। जिसमें एसएसपी आकाश तोमर आदि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हामिद की मौत से घर में मातम पसरा है। बाइस ख्वाजा स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। एसएसपी ने मृतक के आश्रितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।