{"_id":"5eef8ea38ebc3e42c62397f4","slug":"police-returned-bag-with-ornaments-and-money-etawha-news-knp5668037195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खोजकर गहने और रुपये समेत लौटाया झोला, मां-बेटी हैंडपंप से पानी के लिए झोला रख दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खोजकर गहने और रुपये समेत लौटाया झोला, मां-बेटी हैंडपंप से पानी के लिए झोला रख दिया था
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 महिला को जेवर देते सिपाही विनीत
- फोटो : ETAWHA
महेवा चौकी पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ झोला लौटाया है। इसमें करीब एक लाख रुपये के गहने व तीन हजार रुपये रखे थे।
बकेवर थाना क्षेत्र के आनेपुर गांव निवासी राजरानी रविवार को बेटी मणि के साथ महेवा के एक सुनार के यहां गहने धुलवाने आई थी। गहनों को झोले में रखा था, उसी में तीन हजार रुपये भी थे। आते समय रास्ते में उसने एक हैंडपंप से पानी पीने के लिए झोले को पास में ही रख दिया। उसके बाद मां बेटी चली गईं।
वे पहले बैंक पहुंचीं तो वहां उनका ध्यान अपने झोले पर गया। मां-बेटी ने समझा था कि झोला उनमें से किसी एक पास होगा। झोला गायब देख दोनों बदहवाश मां-बेटी ने महेवा चौकी जाकर प्रभारी चिंतन कौशिक को बताया।
उन्होंने सिपाहियों को हैंडपंप के पास जाकर खोजबीन करने को कहा। सिपाहियों के प्रयास से झोला पास के बाजार में मिल गया। सिपाही विनीत ने वह झोला गहने व रुपये समेत राजरानी के सुपुर्द कर दिया। सही सलामत झोला मिल जाने से मां बेटी काफी खुश नजर आई।