फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police ready to riot control!

दंगा नियंत्रण करने के लिए पुलिस तैयार!

Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police ready to riot control!

पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह दंगा नियंत्रण के उपाय सिखाए गए। पंचायत चुनाव व त्योहारों को देखते हुए पुलिस टीम ने रिहर्सल करते हुए खुद की तैयारियों को परखा। इस दौरान दंगा निरोधक उपकरणों का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने सभी थानाध्यक्षों से एंटीराइट गन, टियरगैस व चिली बमों को चलवाकर देखा। पुलिस लाइन में एसएसपी के निर्देशन में दो पार्टियों बनाई गईं। पुलिस एक दीवार का निर्माण करा रही थी तभी वहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने दीवार बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो कथित बलवाई उग्र हो गए। पुलिस ने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने पानी की बौछार की लेकिन बलवा करने वाले डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति काबू में न होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके लेकिन बलवाइयों की ओर से पथराव जारी रहा। बाद में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए गए। यह प्रदर्शन देखने के लिए काफी लोग पुलिस लाइन पहुंच गए।

रिहर्सल देखकर उन्हें सारा माजरा समझ आ गया। प्रदर्शन के दौरान एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सिटी शिवराज सिंह, सीओ सैंफई एके दीक्षित, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर, एफएसओ एस डी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

आधुनिक असलहों के बारे में ली जानकारी

प्रदर्शन के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने थानाध्यक्षों से आधुनिक असलहों के बारे में जानकारी ली। कई असलहों का नाम तक नहीं बता सके। इस पर एसएसपी ने नाराजगी जताई।

इसके बाद उन्होंने हरेक थानाध्यक्ष को एक-एक कर बुलाया और एंटीराइटगन, स्मोकगन, टियरगैस चलवाकर देखी। एसएसपी बोलीं, सभी एसओ हथियारों के बारे में जानकारी रखें।

चेन स्नेचरों को पकड़ने पर मिलेगा इनाम
प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि जनपद में चेन स्नेचिंग की वारदातें काफी बढ़ गईं हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए। जो थानाध्यक्ष चेन स्नेचरों को पकड़ेगा उसे पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 


थानाध्यक्षों की गाड़ियों को किया चेक
एसएसपी ने रिहर्सल में आए सभी थानाध्यक्षों की गाड़ियों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई की गाड़ियों में दंगा नियंत्रण उपकरण ही नहीं हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने एसओ चौबिया, एसओ महिला थाना, एसओ सहसों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed