{"_id":"5ed67bc88ebc3e90796006ec","slug":"police-oveserved-the-bank-etawha-news-knp563371943","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को जिले की बैंकों का जायजा लिया और सीसीटीवी, सायरन, गार्ड व निर्धारित सामाजिक दूरी का आकलन करते हुए प्रबंधकों को सुझाव दिए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि उनके क्षेत्र के अधिकतर बैंकों में व्यवस्था सही मिली। बलराम सिंह चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा को दुरुस्त कराया गया।
सायरन की आवाज बढ़वाई गई। कोतवाल रमेश सिंह व फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधकों से ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान रखने को कहा है।
वैदपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा जसवंतनगर, भरथना आदि क्षेत्रों में भी पुलिस ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।