फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police of three police stations reached false information on kidnapping in etawah

इटावाः अपहरण की झूठी सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police of three police stations reached false information on kidnapping in etawah
बसरेहर। बुधवार दोपहर सैफई में दुकान से युवक के अपहरण की सूचना पर तीन थानों की पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में मामला झूठा साबित होने और कानपुर देहात की पुलिस द्वारा टॉप-टेन अपराधी को पकड़ कर ले जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव यासी नगर में पिंटू पुत्र लज्जाराम निवासी काशीपुर थाना सैफई में गिट्टी मौरंग की दुकान किये हुए है। पिंटू का साला दीपू पुत्र मेघ सिंह निवासी श्री का पुर्वा थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात दुकान पर बैठा हुआ था। तभी कानपुर देहात की क्राइम ब्रांच टीम उन्हें मुखबिर की सूचना पर दुकान से उसे गिरफ्तार कर ले गए।
विज्ञापन

कुम्हावर चौकी इंचार्ज ने बताया कि दीपू टॉप-टेन अपराधी है। मंगलवार रात करीब 10 बजे पिंटू ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने साले के अपहरण की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची बसरेहर, चौबिया व बैदपुरा थाना पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि दीपू कानपुर देहात के मंगलपुर खाने में टॉप-टेन अपराधी है इसीलिए क्राइम ब्रांच की टीम उसे उठा के ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed