फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police line rejuvenation from 10 crore

10 करोड़ से होगा पुलिस लाइन का कायाकल्प

Sat, 28 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police line  rejuvenation from 10 crore

पुलिस लाइन का कायाकल्प करने के लिए शासन ने इस बार खजाना खोल दिया है। पुलिस लाइन परिसर में सुविधाओं के विस्तार तथा निर्माण कार्यो के  लिए 10 करोड़ का बजट दिया गया है। लाइन में पेयजल समस्या से निबटने के लिए 1250 किलोलीटर क्षमता के एक ओवरहेड टेंक का निर्माण किया जाएगा। टैंक को भरने के लिए दो नलकूपों के खनन का काम शुरू हो गया है। छह माह के भीतर पुलिस लाइन की काया बदली नजर आएगी।

विज्ञापन


जिले में पुलिस का अपना गेस्ट हाउस न होने के कारण कई बार अधिकारियों के ठहरने की समस्या आ जाती थी। गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भी भेजा गया था। शासन में गेस्ट हाउस के लिए 1.60 करोड़ का फंड रिलीज किया है।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस का निर्माण कैंपस में ही कराया जाएगा। इसके अलावा परिसर में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से दो किमी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बुलेट प्रूफ गाड़ियाें को खड़ा करने के लिए 36 लाख की लागत से मोटर गैराज का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्लब के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण का प्रस्ताव भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। पेयजल संकट के स्थायी निदान के लिए पुलिस लाइन परिसर में 1250 किलोलीटर क्षमता के एक ओवरहेड टैंक का भी निर्माण कराया जा रहा है। टैंक को भरने के लिए दो नलकूपों का खनन भी कराया जा रहा है।


लाइन सफारी के पास पुलिस की चंादमारी की भूमि पड़ी है। वर्तमान इस भूमि की कीमत करोड़ों में पहुंच गई है। इस भूमि पर 65 लाख की लागत से आवासों क ा निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में पुलिस कर्मियों के अनुपात में आवासों की संख्या क ाफी कम होने के कारण समस्या खड़ी हो रही है। नए आवासों का निर्माण होने से पुलिस कर्मियों क ी आवासीय समस्या का समाधान हो जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed