फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police kept vigilant with bullet proof jacket and rifle

बुलेट प्रूफ जैकेट और इंसास रायफल लेकर चौकन्नी रही पुलिस

Fri, 03 Jul 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Police kept vigilant with bullet proof jacket and rifle
फोटो संख्या 21, 22 कानपुर में हुई घटना को लेकर जिले की सीमाओं पर वाहन चेकिंग करती पुलिस - फोटो : ETAWHA
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ और थानाध्यक्षों समेत आठ पुलिस कर्मियों को शहीद कर फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुुुलिस ने हाईवे और जिले की सीमा पर रातभर चौकसी बरती।
विज्ञापन

बैरियर लगाकर हर एक वाहन और उनमें बैठे संदिग्ध लोगों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट और इंसास रायफल के साथ सजग रहे।
कानपुर का शातिर अपराधी विकास दुबे चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव का है। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे सीओ देवेंद्र मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम दबिश देने गई थी। छतों पर घात लगाए बैठे हिस्ट्रीशीटर विकास और उसके गुर्गों ने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

इसमें सीओ व तीन उप निरीक्षकों समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। सनसनीखेज वारदात करने के बाद अपराधी फरार हो गए।
ये अपराधी हाईवे से होकर कहीं दूर न निकल जाएं। लिहाजा एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर हाईवे से जुड़े बकेवर, इकदिल, जसवंतनगर और मध्यप्रदेश सीमा पर बढ़पुरा थाना पुलिस ने तड़के चार बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक सघन वाहन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरने वाली हर गाड़ी को बैरियर पर रोका गया और उसमें बैठे लोगों के साथ गाड़ी तलाशी के बाद ही आगे जाने की इजाजत दी।
बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार इटावा औरैया जनपद के बॉर्डर अनंतराम टोल के पास बकेवर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह के नेतृत्व मेें सीओ भरथना आलोक प्रसाद और थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर रमेश सिंह, थानाध्यक्ष लवेदी अमान सिंह ने तमाम पुलिस बल के साथ डटे रहे।
कानपुर से इटावा की ओर आने वाले हर ट्रक, बस, कार, बाइक और हर एक वाहन का चेक किया। सुबह 8 बजे तक पुलिस की चेकिंग चलती रही। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे से फिर चेकिंग शुरू हुई।
इकदिल प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में भी हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, मानिकपुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह, सिपाही गोविंद, दिलीप, महिला आरक्षी पूजा आदि हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास जमे रहे।
इसके बाद सिविल लाइन और फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस भरथना चौराहे और आईटीआई चौराहे के पास हाईवे पुल पर वाहनों को चेक करते रहे।
जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार सीओ उत्तम सिंह थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह के साथ क्षेत्र के हाईवे पर डटे रहे और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों और उनमें बैठे संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते रहे।

उदी के बढ़पुरा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सीमा चंबल पुल पर थाना प्रभारी जीवाराम यादव करीब 10 पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग करते नजर आए। इनमें चार पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट भी पहने रहे। सभी के हाथों में इंसास रायफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed