फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police in Etawah busted three factories producing counterfeit liquid urea on Agra-Kanpur highway

UP: आगरा-कानपुर हाईवे पर पुलिस ने नकली यूरिया बनाने वाली तीन फैक्ट्री पकड़ीं, 50 लाख का माल जब्त

Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, इकदिल (इटावा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इकदिल (इटावा) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
सार

ग्राम पिलखर के पास बीएस-6 ट्रकों के लिए नकली लिक्विड यूरिया बनाने वाली तीन फैक्ट्रियां सीज की गईं, जहां आरोपी बबलू और अंकित ब्रांडेड बाल्टियों में घटिया केमिकल भरकर बेच रहे थे। टाटा मोटर्स अधिकारी की सूचना पर कार्रवाई में 50 लाख का माल, नकली स्टिकर और सीलिंग मशीनें बरामद की हैं।

विज्ञापन
Police in Etawah busted three factories producing counterfeit liquid urea on Agra-Kanpur highway
तीन फैक्ट्री पकड़ीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे ग्राम पिलखर के पास लिव्किड यूरिया बनाने वाली तीन फैक्ट्री पकड़ी हैं। यह दो लोग संचालित कर रहे थे। टाटा मोटर्स के अधिकारी की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों फैक्टि्यों को सीज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक तीनों स्थानों पर लगभग 50 लाख का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


टाटा मोटर्स के अधिकारी टीएन झा ने बताया कि यह नकली यूरिया नहीं बल्कि सफेद जहर है। बीएस-6 तकनीक वाले इंजनों में यदि यह मिलावटी घोल डाला जाए, तो इंजन के कीमती सेंसर और पंप कुछ ही किलोमीटर में कबाड़ बन जाते हैं। ट्रक ड्राइवरों को चंद रुपयों के लालच में फंसाकर यह गिरोह लाखों की गाड़ियों को बर्बाद कर रहा था। शातिर संचालक संदिग्ध केमिकल और घटिया घोल को ब्रांडेड कंपनियों की बाल्टियों में भरते थे।
विज्ञापन


मौके से बड़ी संख्या में नकली स्टिकर, ढक्कन और बाल्टियों को सील करने वाली मशीनें बरामद हुईं। आरोपी असली कंपनी का लेबल लगाकर इसे धड़ल्ले से बाजार में खपा रहे थे। टीम की ओर से बबलू जेनुइन यूरिया पंप और अंकित यूरिया पंप के तीन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट उल्लंघन और मिलावटखोरी की संगीन धाराओं में अंकित और बबलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस फैक्ट्री से नकली यूरिया की आपूर्ति किन-किन शहरों में की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed