{"_id":"5c7c0326bdec22739a5c02d8","slug":"police-hands-down-in-nirankar-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकार की हत्या में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकार की हत्या में पुलिस के हाथ खाली
Sun, 03 Mar 2019 10:09 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
lekhpal murder case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा बुजुर्ग में पांच दिन पूर्व हुई निरंकार की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि उसके हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
क्षेत्र के गांव खेड़ाबुजुर्ग गांव निवासी 45 वर्षीय निरंकार उर्फ कृष्ण कांत का परिवार आगरा में रहता है। वह गांव में रहकर खेती बाड़ी करता था। वह पिछले कई सालों से पूर्व प्रधान ठाकुरदास जाटव के मकान में अकेला रह रहा था। तभी उसकी किसी ने गला काटकर हत्या कर दी। शव के सड़ने पर मकान से दुर्गंध फैली। 27 फरवरी को लोगों ने घर में जाकर देखा। जहां उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
मृतक निरंकार के चचेरे भाई माया नारायण चौधरी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। हत्यारे कहां के हैं और किस मकसद से उसकी हत्या की गई। इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
अलबत्ता पुलिस का दावा है कि छानबीन के दौरान कुछ सुराग अवश्य मिले हैं। इसी आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारियां मिली है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। प्रभारी एसओ कर्मवीर सिंह तालान ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।