{"_id":"62cf1001e866704ff72aed5b","slug":"police-caught-two-miscreants-who-robbed-a-woman-in-etawah-recovered-money-etawah-news-knp707396085","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में महिला को लूटने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोचे, रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में महिला को लूटने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोचे, रुपये बरामद
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। डेढ़ महीने पहले बैंक से रुपये लेकर घर लौट रही महिला को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास तमंचा और लूट की रकम बरामद की गई है।
जसवंतनगर जैन मोहल्ला निवासी मंजू देवी पत्नी मान सिंह एक जून को बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहीं थीं। बाइक सवार बदमाश उनसे रुपये छीन ले गए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की कर रही थी। थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे सूचना मिली कि कचौरा बाईपास नहर पुल के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए दो बदमाश खड़े हैं। इस पर पुलिस दल ने पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने अपने नाम मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गढिया चौराहा निवासी श्याम किशोर जाटव (24) और वृंदावन बाग निवासी सूरज बाथम (25) बताए। दोनों बताया कि महिला के साथ लूट करना कबूल किया। उनके पास से दो तमंचे , चार कारतूस और दस हजार रुपये बरामद किए।
बदमाशों के साथी आनंद प्रजापति निवासी बैग वृंदावन की तलाश की जा रही है। दोनों बदमाशों पर जसवंतनगर और करहल थाने में छह मामले दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।