फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police beating death of the student organically, Puri outpost suspended

पुलिस पिटाई से छात्र की मौत पर बवाल, पूरी चौकी सस्पेंड

Thu, 12 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 12 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police beating death of the student organically, Puri outpost suspended
हाथों में डंडे लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पिटाई से शहर के शिवनारायण मड़ैया मोहल्ले के दलित छात्र की मौत पर बुधवार को बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सुबह मुख्य बाजार तहसील चौराहे पर छात्र का शव रखकर जाम लगा दिया। इनके साथ डंडा लेकर सड़कों पर निकली महिलाओं ने भी खूब हंगामा किया। भीड़ ने तहसील, बजाजा लाइन, मेन बाजार, सिंधी मार्केंट एवं आसपास के बाजार भी बंद करा दिए। मुख्य बाजार में चार घंटे तक हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एसएसपी ने पूरी तकिया चौकी को निलंबित कर दिया। साथ ही चौकी प्रभारी और यहां के पूरे स्टाफ के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही एफआईआर की कापी लेने के बाद जाम खोला।
विज्ञापन



मोहल्ले का रविंद्र कुमार (18) पुत्र गेंदालाल इंटरमीडिएट का छात्र था। जुआ खेलने के आरोप में 4 मई को तकिया चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रात में छोड़ दिया। पिता गेंदालाल व मां कु समा देवी का आरोप है हिरासत के दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे गंभीर चोट आईं। घायल अवस्था में पुलिस उसे घर छोड़ गई। उन्होंने पहले रविंद्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया। आराम न मिलने पर उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार सुबह मौत की खबर फैलते ही लोग भड़क उठे। सैकड़ों लोगों ने सुबह साढ़े आठ बजे तहसील चौराहे पर रविंद्र का शव रखकर जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ ने नगरपालिका चौराहे को भी जाम करते हुए पुलिस का पुतला फूं का। आंदोलनकारियों ने आसपास के बाजार भी बंद करा दिए।

सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह  कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, पर भीड़ ने उनकी एक न सुनी। ये लोग तकिया चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा को मौके पर बुलाने व मुआवजे की मांग पर अड़े थे। एएसपी लल्लन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार व ट्रेनी आईएएस अक्षय त्रिपाठी एवं चेयरमैन कुलदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, फिर भी भीड़ अपनी जगह से टस से मस न हुई।


इस बीच मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व एमएलसी अशोक दुबे, केके राज, सभासद शरद बाजपेई ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की। चार घंटे बाद मौके पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरी चौकी को निलंबित करने के साथ ही चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा, कांस्टेबिल रोहित चौधरी व तीन अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में धारा 302 व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराकर एफआईआर की कापी परिजनों को सौंपी।



एसएसपी ने परिजनों को शासन से आर्थिक मदद की सिफारिश करने क ा भी भरोसा दिया। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हो गया। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed