{"_id":"6aee28716f298ba36106c4c7","slug":"poison-permeates-the-citys-air-breathing-has-become-difficult-with-an-aqi-of-394-etawah-news-c-216-1-etw1004-152747-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शहर की आबोहवा में घुला जहर, 394 एक्यूआई में सांस लेना पड़ रहा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शहर की आबोहवा में घुला जहर, 394 एक्यूआई में सांस लेना पड़ रहा भारी
Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08::: शहर में शुक्रवार शाम पांच बजे आसमान में छाई धुंध। संवाद
इटावा। शहर की आबोहवा में प्रदूषण का जहर इस कदर घुल गया है कि अब हर सांस भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को प्रदूषण और धुंध ने मिलकर शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। दोपहर बाद तीन बजे से ही जिले में धुंध छानी शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक हालात ऐसे हो गए कि आसमान में छाई धुंध से पूरी तरह अंधेरा छा गया।
शाम छह बजे तो ऐसा महसूस हो रहा था, मानो आधी रात हो। इस बीच हवा में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। शुक्रवार शाम 5:21 बजे इटावा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। ऐसे में शहर की हवा में सांस लेना भी चुनौती बनता जा रहा है।
एक्यूआई वेबसाइट पर छह नवंबर को शाम 5:21 बजे अपडेट आंकड़ों के मुताबिक पीएम 2.5 का स्तर 242 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और पीएम 10 का स्तर 288 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि हवा में मौजूद पीएम 2.5 के बेहद महीन कण सांस के साथ फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से सांस संबंधी परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों, बुजुर्गों और पहले से अस्थमा, दमा या हृदय रोग से जूझ रहे लोगों को लेकर है। प्रदूषित हवा में बाहर निकलने से इनकी परेशानी बढ़ सकती है।
वहीं स्वस्थ लोगों को भी लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से सांस लेने में तकलीफ और गले में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। धुंध और प्रदूषण के इस दोहरे असर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं आसमान में धुंध छाने के कारण दिन में ही वाहन चालकों को लाइटें जलाकर निकलना पड़ा।
-- -- -- -- --
एक्यूआई की गंभीर श्रेणी
वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 से 400 के बीच होने पर उसे गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। इस स्तर पर पहले से बीमार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक ऐसी हवा के संपर्क में रहने पर स्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 394 पहुंचना इसी खतरे की ओर इशारा कर रहा है।
-- -- -- --
ऐसे समझें पीएम 2.5 का स्तर
जिले की हवा में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार पीएम (पार्टिकुलेट मैटर या सूक्ष्म कण पदार्थ) 2.5 का स्तर 242 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि पीएम 10 का स्तर 288 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। दोनों ही आंकड़े निर्धारित मानकों से काफी अधिक हैं। हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषक कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।