Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PM virtually inaugurated eight roads

Etawah News: पीएम ने आठ सड़कों का किया वर्चुअल लोकार्पण

Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
PM virtually inaugurated eight roads
इटावा/निवाड़ीकला। यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में सड़क, हवाई अड्डों एवं अन्य विकास कार्यों का प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में लोकार्पण किया। इनमें आठ परियोजनाएं जनपद की हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा प्रसारण कस्बा महेवा के पुराने चौराहे पर टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने किया। जिले में 45.96 करोड़ की लागत से बनी 55.75 किलोमीटर लंबी सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण हुआ। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग से महेवा-अछल्दा मार्ग, निवाड़ीकला से नगला मोतीराम मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग से इकनौर तक, जसवंतनगर से कचौरा घाट वाया सिंघावली तक का मार्ग, ऊसराहार से कीरतपुर वाया बच्छरोही मार्ग, सरसईनावर से ऊसराहार मार्ग वाया कुबेरपुर तक, इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग से निवासई वाया तिसुआदेव तक और नगरिया सरावा से सुतियानी वाया बेलाहार ग्रामीण तक का मार्ग शामिल है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से न केवल प्रदेश का बल्कि देश का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित है। जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर अबकी बार 400 पार का नारा सफल होगा। जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशाषी अभियंता संजीव कुमार, एई रोहित कुमार, ऋषि प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed