{"_id":"645a9c89d1b6db402d07bb04","slug":"pm-shree-yojna-will-give-support-to-education-science-and-sports-etawha-news-c-12-1-224228-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पीएमश्री योजना देगी शिक्षा, विज्ञान और खेलाें को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पीएमश्री योजना देगी शिक्षा, विज्ञान और खेलाें को बढ़ावा
Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ीकला। पीएमश्री योजना के तहत जिले के नौ विद्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, छह कंपोजिट विद्यालय और दो प्राथमिक स्कूलों का चयन हुआ है। प्रत्येक विद्यालय में अधिकतम दो-दो करोड़ की धनराशि से कंप्यूटर, गणित, विज्ञान लैब, खेलकूद के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत 200 विद्यालयों से आवेदन लिए गए थे। सर्वे में नगर क्षेत्र समेत सभी ब्लॉकों से नौ विद्यालयों का चयन किया गया। चयनित विद्यालयों में नगर क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत परिषदीय विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में एक मानक के अनुरूप निश्चित क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल में कंपटीशन एंड टेक्नोलॉजी लैब, आधुनिक स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण होगा।
इस योजना में कुल 18 बिंदुओं पर कार्य किए जाएंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूची शासन को भेज दी गई है। आदेश मिलते ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन स्कूलों का हुआ चयन
कंपोजिट विद्यालय कांधनी बढ़पुरा, कंपोजिट विद्यालय कृपालपुर बसरेहर, कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर भरथना, कंपोजिट विद्यालय राजमऊ जसवंतनगर, कंपोजिट विद्यालय मेहंदीपुर महेवा, कंपोजिट विद्यालय पटियायत ताखा, प्राथमिक विद्यालय गोहानी चकरनगर, प्राथमिक विद्यालय वैदपुरा सैफई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा शामिल हैं।