फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   petroll pump sanchalak suicide at pump

पेट्रोल पंप संचालक ने खुद को गोली मारकर दी जान

Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
petroll pump sanchalak suicide at pump
इटावा। मेहरा चुंगी के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक ने शुक्रवार रात पंप पर कमरे में खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। मौके पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह पहुंचे। उन्होंने पंप कर्मियों और परिजनों से पूछताछ की। घटना की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी निवासी राजेश गुप्ता (55) का मेहरा चुंगी के पास लालाराम पेट्रोल पंप है। सेल्समैन आलोक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे मशीन खराब हो गई थी, जिसको ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाया था। इस दौरान संचालक राजेश गुप्ता भी आ गए। रात करीब सवा 10 बजे मशीन ठीक होने के बाद वह पंप पर बने कमरे में चले गए।
विज्ञापन

करीब 11 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। वह लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो राजेश लहूलुहान फर्श पर पड़े थे। गोली ठोढ़ी में लगी दिख रही थी। कर्मचारियों ने राजेश के भाई ब्रजेश को फोन कर सूचना दी। सीओ सीटी अमित कुमार, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और राजेश को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक खोखा और डबल बैरल बंदूक बरामद हुई है। कमरे को सील कर दिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले राजेश किसी से फोन पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed