फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Permission for abortion will be taken from the High Court

Etawah News: हाईकोर्ट से गर्भपात के लिए ली जाएगी अनुमति

Sat, 04 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Permission for abortion will be taken from the High Court
इटावा। आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती बेसहारा महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आयुर्विज्ञान विवि ने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। आयुर्विज्ञान विवि की ओर से मिली जांच रिपोर्ट में दी गई गर्भपात की सलाह पर अब पुलिस हाईकोर्ट में अपील करेगी। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




बता दें कि आयुर्विज्ञान विवि में लगभग एक साल से एक महिला भर्ती थी। 18 मार्च को मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को महिला के साथ दुष्कर्म होने और उसके गर्भवती होने की जानकारी दी थी। इसके बाद विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया था। 19 मार्च को इस मामले में विभागाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी बताए गए सफाई कर्मी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं विवि ने भी जांचों के लिए अलग-अलग तीन टीमें बनाई थीं।
विज्ञापन

तीनों जांच रिपोर्ट पर कार्य परिषद की बैठक में चर्चा हुई थी। चिकित्सा जांच में आयुर्विज्ञान विवि की टीम ने महिला मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को देखते हुए उसका गर्भपात कराने की सलाह दी थी। बताया था कि महिला अभी 16 सप्ताह पांच दिन की गर्भवती है। ऐसे में बिना खतरे के उसका गर्भपात हो सकता है। विवि. ने सभी रिपोर्टें थाना पुलिस को सौंप दी थी। विवेचक प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी अब आयुर्विज्ञान विवि की रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा। आवेदन के बाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आयुर्विज्ञान विवि से जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़िता की देखरेख स्वास्थ्य टीम के साथ ही पुलिसकर्मियों की निगरानी में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed