फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Permanent Divider on the Road

शहर की सड़कों पर बनेंगे स्थायी डिवाइडर

Sun, 07 Jan 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा Updated Sun, 07 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Permanent Divider on the Road
नगर पालिका बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष नौशाबा। - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका इटावा के नए बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़कों पर जंजीर वाले कम चौड़े डिवाइडर लगाने को मंजूरी दी गई। पालिका अध्यक्ष नौशाबा खान ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, स्ट्रीट लाइट लगाने आदि पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक में पालिका अध्यक्ष नौशाबा खान, सभासदों, पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे का परिचय लिया। सभासद पुष्पा यादव ने जाम की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि जो अस्थाई डिवाइडर लगाए गए हैं, वे अधिक चौड़े हैं। इसके लिए स्थायी रूप से जंजीर वाले छोटे डिवाइडर बनाए जाएं। अन्य सभासदों ने भी इसका समर्थन किया। इस पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम व एसएसपी भी प्रयासरत है।
विज्ञापन


पालिका की ओर से डिवाइडर बनेें, इसके लिए आगणन बनाकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। सभासद सुनील यादव ने कहा कि संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाए। सभासद शरद बाजपेई कहा कि इनका मानदेय 5000 से बढ़ाकर 7500 किया जाए। इस पर पालिका अध्यक्ष नौशाबा खानम ने ईओ अनिल कुमार से कहा कि यदि शासन से कोई ऐसी व्यवस्था हो तो कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय नगर वार्ड के सभासद अमित कुमार ने कहा कि उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइट कम हैं। इससे कई गलियाें में अंधेरा रहता है। वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए। सभासद कुमार वैभव ने अपने वार्ड के नाले की समस्या उठाई।
बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि फुरकान अहमद, ईओ अनिल कुमार, सभासद शरद बाजपेई, सुनील यादव, अमित कुमार, रमेश बाथम, पुष्पा यादव, मंजू यादव, प्रेमलता दुबे, मुहम्मद इकबाल, कुमार वैभव, मुहम्मद इकबाल सहित सभी सभासदों के अलावा सदर विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेई भी मौजूद रहे।

पर्याप्त संख्या में नहीं जल रहे अलाव
पालिका बोर्ड बैठक में कड़ाके की सर्दी से बचाव के इंतजामों पर सभासदों ने नाराजगी जताई। सभासदों का कहना था कि शहर में पर्याप्त संख्या में अलाव नहीं जल रहे हैं। जहां अलाव जल भी रहे हैं, वहां नियमित लकड़ी नहीं पहुंच रही है। सभासद शरद बाजपेई, सुनील यादव, अमित कुमार सहित कई सभासदों ने पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने की मांग की। सभासदों का कहना है कि जो लकड़ी पहुंचाई जा रही है, वह गीली है। इस कारण अलाव जल नहीं पाता है। सर्दी कुछ दिन की है। इससे आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाए जाएं। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कहा कि शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। कहीं कोई कमी है तो इसको दूर कर लिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने ईओ को व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।

गलत एसेसमेंट हुआ है तो सुधरवा लें
सभासद शरद बाजपेई ने गृहकर व जलकर निर्धारण को लेकर जनता की समस्या को उठाया। उनका कहना है कि लोग शिकायत करते हैं, उनका जलकर व गृहकर बढ़ा दिया गया है। इस पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि एसेसमेंट निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ है। सर्किल रेट शासन से निर्धारित किए जाते हैं और उसी के अनुसार एसेसमेंट होता है। फिर भी किसी का एसेसमेंट अधिक हो गया है तो वह सुधरवा सकता है। रेवेन्यू की व्यवस्था शासन द्वारा निर्धारित होती है।

सर्वेक्षण 2018 में इटावा को उचित स्थान दिलाएं
बैठक में सभासद अमित कुमार ने सर्वेक्षण 2018 के संबंध में जानकारी चाही। इस पर ईओ अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सर्वेक्षण में इटावा का पूरे प्रदेश में 365 वां स्थान था। बताया कि पूरे देश के 4400 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में यह सर्वेक्षण हो रहा है। इस सर्वेक्षण में इटावा को कम से कम सौ से कम वाला स्थान मिले। इसके लिए नगर पालिका के साथ-साथ सभासदों और जनता को भी सहयोग करना होगा।


शरद ने रखे कई प्रस्ताव
इटावा (ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद की प्रथम बोर्ड बैठक में भाजपा नेता एवं वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने कई अहम प्रस्ताव रखे। सभासद शरद बाजपेयी ने अपनी पुरानी मांग उठाते हुए कहा कि ठेकाप्रथा कर्मचारियों का वेतन 7500 रुपये किया जाए। जो कटौती हो रही है उसे भी तुरंत कर्मचारियों को दिया जाए। दूसरे प्रस्ताव में शमशान घाट पर एक बड़े वाहन की व्यवस्था कराने को कहा जो शमशान से वापस आने वाले बिना वाहन के लोगों व बुजुर्गों को वहां से लाकर एक निहित स्थान तक छोड़ दें। तीसरे प्रस्ताव में कहा कि गृहकर, जलकर, जलमूल्य का एक मानक होना चाहिए। प्रस्तावों में सड़कों के निर्माण, बेरुन पंसारी टोला स्थित नाले का निर्माण, टूटी सड़कों की मरम्मत, अलाव की समुचित व्यवस्था व गरीबों को कंबल आदि दिलाने के प्रस्ताव रखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed