फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People rushed to fill the gasoline flows watching

मालगाड़ी से पेट्रोल रिसता देख भरने दौड़े लोग

Tue, 02 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
 People rushed to fill the gasoline flows watching

दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर भरथना रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल लेकर जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक पेट्रोल रिसने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो गैलन लेकर दौड़ पड़े। कई लोगों ने रिस रहे पेट्रोल को भरा भी।

विज्ञापन


रेलवे की इस लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था। गलती से कहीं पहियों की रगड़ से निकली चिंगारी से ट्रेन में भी आग सकती थी। 

बताते हैं कि इसकी जानकारी चालक और गार्ड को हो भी गई लेकिन वे सुबह रिसाव को ठीक कराए बिना ही गाड़ी लेकर  आगे के लिए रवाना हो गए। रेल प्रशासन की इस लापरवाही से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। तब इसकी जिम्मेदारी किसकी होती, इसका जवाब भी किसी रेल अफसर के पास नहीं था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह इटावा की तरफ से कानपुर जा रही पेट्रोल लेकर जा रही एक मालगाड़ी रुकी। एक वैगन से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था। यह देख आसपास के लोग कट्टी और गैलन आदि लेकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी चालक, गार्ड और रेलवे प्रशासन को हुई भी लेकिन उसे बिना ठीक कराए ही ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। उधर जब इस संबंध में भरथना स्टेशन मास्टर से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि उन्हें गैलन से पेट्रोल रिसने की कोई जानकारी नहीं है।

सीसीएम ने स्टेशन पर परखीं व्यवस्थाएं

इटावा। रेल यात्री पखवारा के तहत मंगलवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इलाहाबाद (सीसीएम) विजय राम ने इटावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा। बाद में उन्होंने अफसरों को यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

मंगलवार की सुबह सीसीएम विजय राम कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा पहुंचे। ट्रेन से उतरते ही वह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए निकल पड़े। उन्होंने वहां साफ-सफाई के साथ ही पेयजल व्यवस्था, शौचालय देखा। इसके बाद उन्होंने बुकिंग विंडो पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा।

सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां आड़े तिरछे खड़े वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़े कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह रेलवे की एएन कालोनी में गए। वहां गंदगी देखकर उन्होेंने नाराजगी जताई। साथ चल रहे अफसरों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के उन्होंने निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थानीय अफसरों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा इसके साथ ही समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से 26 मई से रेल यात्री पखवारा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह पखवारा 20 जून तक मनाया जाएगा।


निरीक्षण करने के बाद सीसीएम लखनऊ शताब्दी से वापस हो गए। इस दौरान सीएमआई इलाहाबाद आरके तिवारी, एसीएम टूंडला अमन वर्मा, स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed