फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pehalwan showing talent in 100 wrestling

100 कुश्तियों में पहलवानों ने दिखाए दांव

Sat, 31 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 31 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
pehalwan showing talent in 100  wrestling
पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ करते डा आनंद - फोटो : अमर उजाला
इटावा महोत्सव के तहत दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों और राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। पहले दिन 100 कुश्तियां लड़ी गईं। जिसमें पहलवानों ने दांव दिखाए।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा आनंद ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। दो हजार नगद पुरस्कार की कुश्ती में मढै़या अजबपुर के पहलवान गोविंद ने सैफई के पहलवान गौतम को, सेंवरा के रामगोपाल ने राजस्थान के अनुज को, सेंवरा के वेदप्रकाश ने फिरोजाबाद के नीरू पहलवान, आगरा के अशोक पहलवान ने फिरोजाबाद के मुलायम को, फिरोजाबाद के विक्रम ने फतेहाबाद के रविंद्र को पटखनी दी। इसके साथ ही फिरोजाबाद के वीगो ने मथुरा के जोगेंदर, शमशाबाद के फौरन सिंह ने कानपुर के आनंद, बाह के रमेश ने मुरैना के रुस्तम, शमशाबाद के परमानंद ने मथुरा के यशपाल को, आगरा के सुरेश ने पंजाब के मेजर को, दिल्ली के पंकज ने इटावा के सोनू को हराकर जीत हासिल की। वहीं सैफई के राज रोशन व फिरोजाबाद के मनजेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

उधर 500 के पुरस्कार की कु श्ती में सैफई के चंदन ने औरैया के गोलू, बसरेहर के गौरव ने इटावा के सौरभ को, अणुपुरा के अभिषेक को बसरेहर के अशित ने, नगला लाले के विनोद ने बसरेहर के सुधीर को, सैफई के लकी ने औरैया के कल्लू को, सैफई के विजय ने औरैया के अभिमन्यू को व इटावा के हिमांशू ने बकेवर के शिवम को हराकर जीत हासिल की। दंगल में निर्णायक की भूमिका अशोक पहलवान और मुन्ना खलीफा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर महोत्सव समिति के विशन अग्रवाल, रमाकांत, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने किया। दंगल के संयोजक मेहरबान सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। दंगल के दूसरे और अंतिम दिन जिला जीत, नगर जीत व जिला विद्यार्थी जीत की कुश्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed