{"_id":"581386094f1c1b6779bc1904","slug":"patients-now-easily-get-nutritious-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को अब आसानी से मिलेगा पौष्टिक भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को अब आसानी से मिलेगा पौष्टिक भोजन
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
सैफई आयुर्विज्ञान विवि में पेसेंट किचन का अवलोकन करते कुलपति डॉ. टी प्रभाकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के नए अत्याधुनिक पेसेंट किचन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंर्तगत नए ब्लॉकों का विस्तार हुआ है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक पेसेंट किचन बनवाया गया।
विज्ञापन
नए मॉड्यूलर पेसेंट किचन में मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन को आधुनिक मशीनों से तैयार किया जाएगा। इसमें श्रम की बचत के साथ ही समय की भी बचत होगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के ट्रामा एवं बर्न सेंटर के चालू हो जाने के बाद मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है तथा इस अत्याधुनिक पेसेंट किचन के बन जाने के बाद इन ब्लाकों के मरीजों को समय से जरूरी पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना आसान हो जायेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ब्रिगे) एसके गुप्ता ने बताया कि पेसेंट किचन में एक साथ लगभग 500 मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है।
इसमें अधिकांश भोजन तैयार करने वाली मशीनें स्वचालित है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार यदि किसी मरीज को विशेष चिकित्सकीय डाइट की आवश्यकता है तो उसे भी तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार, वित्त नियंत्रक पीएन सिंह, जेडीएमएम बलवीर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिथिलेश कुमार दीक्षित एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।