{"_id":"6345bab0b7de747795198e65","slug":"patients-and-attendants-are-suffering-due-to-waterlogging-in-chc-etawah-news-knp722765072","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में जलभराव से मरीज व तीमारदार बेहाल द्घद्घद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में जलभराव से मरीज व तीमारदार बेहाल द्घद्घद्घ
विज्ञापन
भरथना। पुराना भरथना स्थित सीएचसी में बारिश की वजह से पानी भर गया है। इसके कारण मरीज व तीमारदार परेशान हैं। उन्हें जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कतें गर्भवती व बुजुर्ग महिलाओं को हो रही हैं। उन्हें फिसलने का डर सताता रहता है। मंगलवार को गांव कुसना निवासी नाहर सिंह संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। बेटियापुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया बुजुर्ग मां की तबियत खराब है। अस्पताल दिखाने आए थे, लेकिन जलभराव होने से ओपीडी तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
ग्राम भोली निवासी जयकिशन ने बताया कि बच्चों को दिखाने आया था। पानी में बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरते-गिरते बचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि परिसर में भरे बरसाती पानी को मोटर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।