फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pathologist who demanded money in the name of tests was removed.

Etawah News: जांच के नाम पर रुपये मांगने वाला पैथोलॉजिस्ट हटाया गया

Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pathologist who demanded money in the name of tests was removed.
फोटो 36: पैथोलॉजिस्ट की शिकायत करती दिव्यांग महिला। संवाद
इटावा। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचे थे, इस दौरान एक दिव्यांग महिला ने मंत्री जांच के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। प्रभारी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेकर सीएमओ को जांच करवाकर कार्रवाई के आदेश दिए। देर शाम सीएमएस ने जांच होने तक पैथोलॉजिस्ट को पद से हटाकर दूसरे डॉक्टर को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। थाना इकदिल के कांशीराम कॉलोनी निवासी दिव्यांग मीरा देवी मंत्री के सामने पहुंच गई। दिव्यांग महिला ने फूट-फूट कर रोते हुए आरोप लगाया कि पैथोलॉजिस्ट डॉ. नीतू द्विवेदी ने टीबी की जांच रिपोर्ट देने के बाद पर एक हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर उसे जांच रिपोर्ट नहीं दी गई। इसकी वजह से उसे बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंत्री के सामने पैथोलॉजिस्ट पर आरोप लगने पर सभी सन्न रह गए। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ डॉ. बीके सिंह को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, देर शाम सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने दिव्यांग महिला की शिकायत पर पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी को जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटा दिया। साथ ही पैथोलॉजी प्रभारी का जांच डॉ. नितिन सिंह को सौंपा है। वहीं, सीएमओ डॉ. बीके सिंह ने टीम गठित कर जांच करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी ने बताया कि दिव्यांग महिला उनके पास 23 फरवरी को जांच के लिए आई थी। महिला तुरंत रिपोर्ट देन की जिद्द कर रही थी। इस उन्होंने महिला से कहा कि जांच रिपोर्ट एक घंटे बाद ले लेना। इस पर जांच रिपोर्ट तुरंत दबाव बनाने लगी। साथ ही शिकायत कर कार्रवाई की धमकी दी। महिला से रुपये मांगने की बात निराधार है।


जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला अस्पताल में पांच बेड के डे केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से कैंसर रोगियों को इलाज मिलने पर सुविधा होगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। साथ ही यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed