फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   passenger train will run on etawah mainpuri track from this month

इसी माह इटावा-मैनपुरी ट्रैक पर दौड़ेगी पैसेंजर

Sun, 20 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 20 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
passenger train will run on etawah mainpuri track from this month
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

नव निर्मित इटावा-मैनपुरी ट्रैक पर इसी माह ट्रेन का दौड़ना शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है। अब सिर्फ तारीख तय होना बाकी है। बताया गया कि रेलवे बोर्ड नवंबर माह की ही किसी तारीख को ट्रेन चलाने की घोषणा करेगा। इटावा स्टेशन पर एक के बाद एक रेल अधिकारियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गए है।

विज्ञापन

इटावा-मैनपुरी ट्रैक को सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि रेलवे बोर्ड नवंबर माह में ही इस नव निर्मित ट्रैक पर ट्रेन दौड़ानी शुरू कर देगा। लोगों की यह उम्मीद अब पूरी होती दिखाई दे रही है।  कानपुर और टूंडला से रेल अधिकारियों ने इटावा स्टेशन के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। एसीएम टूंडला अमन वर्मा ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें उच्चस्तर से निर्देश मिले हैं कि मैनपुरी ट्रैेक पर ट्रेन संचालन को लेकर  सभी तैयारियां एक दो दिन में ही पूर्ण कर लें, जिसके चलते उन्होंने इटावा स्टेशन का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि अभी जो तैयारी है उसके अनुसार इटावा-आगरा डेमू को ही मैनपुरी तक चलाया जाना है। ट्रेन शाम के समय इटावा से मैनपुरी जाएगी और इसके बाद सुबह मैनपुरी से इटावा और फिर इटावा से आगरा के लिए रवाना होगी। वहीं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे विजय कुमार ने इटावा-मैनपुरी ट्रैक पर ट्रेन चलाने का किसी भी प्रकार का कार्यक्रम तय होने की बात से इंकार किया। राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद पुखरायां ने भी ट्रैक पर ट्रेन के  संचालन का कार्यक्रम तय होने की बात से इंकार किया और कहा कि बोर्ड तैयारी में है कि नवंबर माह में ही नए ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन दौड़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed