{"_id":"619d3995d7ac383c0f3a70a6","slug":"pashupaalakon-ko-bhee-milega-ab-1-6-laakh-ka-rn-etawah-news-knp6656929108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालकों को भी मिलेगा अब 1.6 लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालकों को भी मिलेगा अब 1.6 लाख का ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। किसान की तरह पशुपालक भी अपनी आय बढ़ा सकेे इसके लिए अब पशु पालकों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालक घटक) की सुविधा दी जाएगी।
इस कार्ड के जरिए पशु पालक वर्ष में 1.6 लाख का ऋण ले सकेंगे। शर्त यह है कि उक्त राशि पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोग की जाएगी। वर्तमान में जिन परिवारों के पास जमीन कम है या भूमिहीन है। वह पशुपालन के जरिए आय बढ़ा रहे हैं।
पशुओं के लिए उचित खानपान का प्रबंध वह रुपये के अभाव में नहीं कर पाते। आमतौर पर दुधारू पशुओं को गर्भकाल के दौरान पोषक आहार की जरूरत होती है, लेकिन पशुपालक आहार इसलिए नहीं दे पाते हैं कि खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते।
किसान क्रेडिट कार्ड पशु पालक घटक योजना का लाभ यह है कि पशुपालक की केसीसी 1.60 लाख की बनेंगी। इसमें से उसे 20-20 हजार की आठ किस्तों में धनराशि दी जाएगी। इस राशि के बदले बैंक पशुपालक से चार फीसदी की दर से वार्षिक ब्याज लेगी।
विज्ञापन
पशुपालकों को केसीसी की सुविधा देने के लिए 15 फरवरी तक बैंकों में कैंप व एकल खिड़की संचालित की जाएगी। इसमें कोई भी पशु अपने पशु के लिए केसीसी का आवेदन कर सकेगा।
केसीसी उन्हीं पशु पालकों की बनेंगी जिनके पशु का बीमा आवेदन से पहले करा लिया गया हो। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि पशुपालक क्रेडिट कार्ड बनवा कर योजना का लाभ उठाएं।
इस योजना में गाय, भैंस, मुर्गी, बकरी, बैल, घोड़ा, जैसे सभी तरह के पशु कवर है। पशु पालक योजना के जरिए अपनी आय बढ़ा सकते हैं।