फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paramedical student was murdered by stabbing a screwdriver in the neck

Etawah News: गर्दन में पेंचकस घोंपकर की थी पैरामेडिकल छात्रा की हत्या

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Paramedical student was murdered by stabbing a screwdriver in the neck
इटावा। दूसरे युवक से बात करने नाराज महेंद्र ने गर्दन में पेंचकस घोंपकर प्रिया की हत्या की थी। करीब सात घंटे तक शव को कार में लेकर घूमता रहा और फिर वैदपुरा क्षेत्र के सोनई गांव के पास सड़क किनारे शव फेंककर छिबरामऊ भाग गया था। महेंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली ली है। पुलिस ने साजिश में शामिल आरोपी के चाचा को भी पकड़ा है। जबकि मुख्य आरोपी का भाई अरविंद अभी फरार है।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा प्रिया मिश्रा निवासी कुदकोट जिला औरैया की हत्या के मामले में वैदपुरा पुलिस ने गुरुवार देर रात प्रिया की मां शोभा मिश्रा की तहरीर पर मुख्य आरोपी महेंद्र बाथम, उसके भाई अरविंद और चाचा रामप्रकाश के खिलाफ हत्या और साजिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद सभी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार दोपहर सुबह चेकिंग के दौरान सोनई पुल के पास से मुख्य आरोपी महेंद्र बाथम और उसके चाचा रामप्रकाश को नगला बरी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार साल से प्रिया के साथ उसके प्रेम संबंध थे। लगभग एक माह से प्रिया ने उससे बात करना कम कर दिया था। कई-कई बार फोन करने पर उठाती थी। उसके कॉलेज के एक दोस्त के संपर्क में आने की जानकारी मिली तो उसे कई बार कॉलेज के दोस्त से बात करने से मना किया लेकिन प्रिया नहीं मानी। बताया कि वह शुक्रवार को भी उससे मिलकर यही समझाने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह उसे कार में बैठाकर निकला तो दूसरे युवक से बात करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में उसने प्रिया को थप्पड़ मार दिया। इस पर उसने भी थप्पड़ मारा। आक्रोश में उसने कार के डैसबोर्ड में रखा पेंचकस उसकी गर्दन में घोंप दिया। प्रिया कार में लगभग 25 मिनट तक तड़पती रही और फिर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सैफई रोड पर ही पेंचकस को फेंक दिया।
पेंचकस को बरामद करने के लिए पुलिस बरामदगी कराने के लिए उसे ले गई थी। यहां उसने खेत में छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली वैदपुरा एसओ समित कुमार की कार के बोनट में लगी। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भाई की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



परिजनों ने की आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग
औरैया। कुदकोट स्थित घर पर शव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। कहा कि जब तक दोनों अफसर नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने मांग की कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाया जाए। उन्हें फांसी की सजा दी जाए। स्थिति को देखते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को मुख्य आरोपी महेंद्र बाथम और साजिश में शामिल चाचा को गिरफ्तार करने की जानकरी दी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed