{"_id":"56ec5a874f1c1b7e628b47ac","slug":"papers-are-to-be-solved-on-the-blackboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक बोर्ड पर हल किया जा रहे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक बोर्ड पर हल किया जा रहे प्रश्नपत्र
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक बोर्ड पर लिखी गई नकल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर के परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है। कहीं शिक्षक गाइड देकर छात्रों को नकल करा रहे है, तो कहीं ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र हल कर बच्चों से कापियों में इसे उतरवाया जा रहा है। इस वर्ष विकास खंड चकरनगर के परिषदीय विद्यालयों में कहीं शिक्षकों के अभाव तो कहीं उनके विद्यालय न पहुंचने से ताले लटकते रहे।
इसके कारण क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। नतीजतन परिषदीय विद्यालयों में नकल विहीन परीक्षा कराने के आदेश के बाद भी शुक्रवार को विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छोटी कक्षाओं के बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र हल करके नकल कराई जा रही थी।
वही बड़ी कक्षाओं के बच्चे गाइड रखकर कल करने में जुटे थे। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रहंसपुरा में बच्चे कक्षा वार बैठे थे। सभी गाइड से प्रश्न पत्र हल कर रहे थे। यही नहीं मौके पर गुरूजी भी खड़े थे। वही प्राथमिक विद्यालय रानीपुरा में परीक्षा के समय दो कक्षों मेें बच्चे बैठे थे। शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र हल कर बच्चों को कापियों में उतारने का आदेश दे रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने मामले की जांच की बात कही है।