फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Panchayat's land freed from illegal occupation

पंचायत की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat's land freed from illegal occupation
थाना क्षेत्र के कुनैया में सदर तहसीलदार एन राम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कब्जा हटने से गांव के दो रास्ते आपस में जुड़ गए ।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर ने बताया कि बसरेहर विकास खंड की पंचायत कुनैया में ग्राम समाज की ढाई बीघा जमीन है। इसमें से डेढ़ बीघा जमीन पर मान सिंह ने अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

ढाई बीघा में उनके पास एक बीघा का पट्टा है। इसके लिए उन्हें कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन उन्होंने अपना कब्जा नहीं हटाया। 42640 रुपये का जुर्माना भी किया गया, जिसे उन्होंने जमा नहीं किया। इस भूमि पर यह कब्जा किए हुए थे, वह गांव के दूसरे छोर को रास्ते से जोड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उसे तत्काल जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त कराकर रास्ता बनवा दिया गया। कार्य में बाधा बन रहे मानसिंह को भी पकड़ लिया गया उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

वही मानसिंह ने बताया कि इस जमीन को पंचायत की भूमि बताया जा रहा है वह मेरी है। उस पर 20 साल पुरानी मेरे माता-पिता की समाधि बनी हुई है।
वही पीछे के हिस्से में गन्ने की भी खेती कर रखी है। आज तहसीलदार और पुलिस फोर्स ने बिना नापतोल की मेरी जमीन पर जेसीबी चला दी। मेरे माता-पिता की समाधि को छोड़ दिया।
गन्ने की फसल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस जमीन को पंचायत की बता रहे हैं वह जमीन मेरी इस जगह से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed