फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Panchayat Ghar was not completed even after three years

तीन साल बाद भी पंचायत घर का निर्माण नहीं कराया पूरा

Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Ghar was not completed even after three years
इटावा। जसवंतनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत मुहब्बतपुर जसोहन मेें पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा मिलने पर डीएम श्रुति सिंह ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत मुहब्बतपुर जसोहन में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के निर्माण के लिए 17 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी पंचायत भवन में बिजली की फिटिंग, पंखे, टाइल्स, खिड़की, दरवाजे पेंट का कार्य बाउंड्री और प्लास्टर का कार्य नहीं कराया गया। तीन साल बीतने के बाद भी कार्य अधूरा होना शासकीय धन का दुरुपयोग माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सामुदायिक शौचालय में वाशबेसिन, यूरिनल पाट और सीट नहीं लगी मिली। सबमर्सिबल भी नहीं लगा है। शौचालय निर्माण में 3.47 लाख रुपये 15वें वित्त से तथा 46 हजार मनरेगा से भुगतान किया गया है। इसके बाद भी कार्य अधूरे हैं।

विकास कार्यों में अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम श्रुति सिंह ने ग्राम प्रधान रितु चौहान और पंचायत सचिव अभिषेक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed