{"_id":"60425c718ebc3e5904761186","slug":"panchayat-elections-in-up-akhilesh-yadav-said-district-committee-will-select-candidates-for-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों के चयन पर अखिलेश ने कही ये बात, बोले भाजपा को इटावा की चिंता रहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों के चयन पर अखिलेश ने कही ये बात, बोले भाजपा को इटावा की चिंता रहती है
Sat, 06 Mar 2021 06:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
इटावा के सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पार्टी की जिला इकाई करेगी। शुक्रवार को सैफई स्थित आवास से अलीगढ़ के टप्पल में किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाने से पहले सपा प्रमुख ने पत्रकारों से यह बात कही।
उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, प्रार्थना पत्र भी लिए। सैफई के प्रधान और ब्लॉक प्रमुख सीट के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर कहा कि भाजपा को इटावा और आसपास की बहुत चिंता रहती है। इसीलिए बुंदेलखंड के एक्सप्रेस वे को इटावा में लाकर जोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की सबसे बुरी कानून व्यवस्था की स्थिति कहीं देखनी है तो केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर को देख लें। स्पष्ट हो जाएगा कि पिछले एक महीने में कितने अपराध हुए हैं। ऐसे कौन से कारण हैं जो मुख्यमंत्री का अपना गृह जिला अपराध से मुक्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
वहां के लोग अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अन्य जिलों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से ही किसानों के साथ है। धान खरीद के नाम पर लूट हुई है। सरकार बताए कि जो एमएसपी सरकार ने तय किया है वह कितने किसानों को दिया है।