{"_id":"639a15ae301fca2a3c415566","slug":"palika-heavy-budget-but-no-work-etawah-news-knp733504922","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पालिका के दावों को झुठला रहे अधूरे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पालिका के दावों को झुठला रहे अधूरे काम
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका ने पांच सालों के कार्यकाल में 21 करोड़ 63 लाख रुपये नालों के निर्माण पर खर्च किए। इसके बाद भी कई नाले अधूरे पड़े हैं। बुधवार को सभासदों ने पालिका पहुंचकर इस पर चर्चा की। काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
शहर में करोड़ों रुपये विकास के नाम पर खर्च होने के बाद भी लोग सुविधाओं से वंचित हैं। शहर के तुलसीनगर और महेरा चुंगी में एफसीआई के नालों समेत कई नालों का काम पूरा नहीं हो सका है। बड़ा बजट खर्च होने के बाद भी काम अधूरे रहने से सभासद भी असमंजस में हैं। बुधवार को कटर साहब खां के सभासद शोभाराम, श्यामनगर वार्ड के सभासद विमलेश यादव, तुलसी नगर वार्ड के सभासद गजराज, उर्दू मोहल्ले वार्ड के सभासद सफीक खां और वार्ड अजीतनगर की सभासद अनुपम के पति सुनील दत्त समेत कई सभासदों और उनके प्रतिनिधि नगर पालिका पहुंचे। ईओ और चेयरमैन वहां नहीं थे।
सभी सभासदों ने करोड़ों के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उधर, सभासद अनुपम ने ने आरोप लगाया कि उन्होंने विकास कार्यों की प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए पति को भेजा था। उनकी ओर से फोन भी कराया गया तो ईओ ने साफ तौर पर कोई भी प्रक्रिया संबंधी कागज दिखाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
पांच माह पहले आए वाटर कूलर हो रहे कबाड़
करीब डेढ़ साल पहले बोर्ड बैठक में सभी वार्डों में वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। हीलाहवाली के कारण पांच माह पहले वाटर कूलरों की खरीद तो हुई, लेकिन उन्हें लगवाने की जगह स्टोर में रखवा दिया गया। वाटर कूलरों का भुगतान न होने की वजह से समस्या है। ये कबाड़ हो रहे हैं।
25 हजार वाली फॉगिंग मशीन के कराए थे ढाई लाख के टेंडर
लगभग पांच माह पहले शहर के मोहल्लों में फॉगिंग कराने के लिए हाथ वाली मशीनें मंगवाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। इस पर सभी ने मुहर भी लगा दी। बताते हैं कि खरीद के लिए एक मशीन का लगभग ढाई लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इसकी जानकारी होने पर सभासदों ने आपत्ति जताई थी। इस पर टेंडर को निरस्त कराया गया था।
जो भी नाले अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। संबंधित ठेकेदार से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। वहीं वाटर कूलर आ चुके हैं, लेकिन मौसम में ठंड आने की वजह से उन्हें नहीं लगवाया गया। अब अगले सीजन में लगवा दिया जाएगा। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ