{"_id":"805c753f9ba456177c9acff04395655d","slug":"palica-to-bye-100-dustbins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका खरीदेगी 100 कूड़ेदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका खरीदेगी 100 कूड़ेदान
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा।
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिका बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
चेयरमैन रंजना यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में माह जुलाई 2015 का
आयव्यय स्वीकृत किया गया।
पालिका सभासदों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में सभासदों ने बताया कि नगर के कुछ मुहल्लों में लाइटें नहीं लग पा रही है। इस पर 100 एलईडी लाइटें खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ। मुहल्ला मोतीगंज में फाटक के पास स्थित हाईमास्ट लाइट ठीक कराने का प्रस्ताव पास हुआ।
सभासद निहालुद्दीन ने कहा कि मुहल्ला जवाहर रोड बंबा के पास खाली भूमि दक्षता समिति को राजस्व विभाग ने दे दी है। उन्होंने इसे नगर पालिका को दिलाने की मांग की। सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए 100 कूड़ादान खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ।
इसके अलावा नगर की टूटी सड़कों को बनवाने व मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक में सभासद गीता तिवारी, कैलाश नारायण ओझा, मीना दिवाकर, राजेश यादव, राघवेंद्र सिंह, पंकज कुमार, चंद्रप्रभा दीक्षित, रेखा यादव, राजीव कुमार तिवारी, संजय चौरासिया, सोनम शर्मा, ममता गुप्ता, सरिता यादव, प्रेम चंद्र पोरवाल, शैलेंद्र कुमार, रीना देवी, सुधीर पारेवाल, प्रताप वर्मा, रमेश चंद्र चौधरी, वरिष्ठ लिपिक राजाराम, राकेश यादव, संतोष यादव, योगेश दुबे, मंजेश यादव, पूरन सिंह चौहान, आनंद श्रीवास्तव, रामजी भदौरिया सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में पालिका अध्यक्ष रंजना यादव, प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू , अधिशाषी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, लेखाकार अवधेश तिवारी ने सभी नगरवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।