फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Overnight open trauma center, the facility is nothing

रातों रात खुला ट्रामा सेंटर, सुविधा कुछ नहीं

Sat, 09 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 09 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Overnight open trauma center, the facility is nothing
इमरजेंसी के सामान को ट्रामा सेंटर में सिफ्ट करते जिला अस्पताल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
शासन के दबाव में शुक्रवार को आनन-फानन में जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर शुरू कर दिया गया है।   महानिदेशक चिकित्सा के निर्देश पर गुरुवार की रात से ही जिला प्रशासन ने यह औपचारिकता जिला अस्पताल की इमरजेंसी को ट्रामा सेंटर में सिफ्ट कर पूरी कर दी और शुक्रवार सुबह से ट्रामा सेंटर को शुरू कर डॉक्टर को यहां बैठा दिया गया। वहीं, सुविधाओं की बात की जाए तो अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर में तमाम मुश्किलों से जूझना होगा।
विज्ञापन



ट्रामा सेंटर में न तो अतिरिक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं और ना ही डॉक्टर। जो डाक्टर अभी तक इमरजेंसी में बैठकर मरीजों का इलाज करते थे वही डाक्टर ट्रामा सेंटर में भी मरीजों को देखेंगे।काफी समय से शासन जिला अस्पताल प्रशासन पर ट्रामा सेंटर शुरू करने का दबाव बना रहा है लेकिन अस्पताल प्रशासन डॉक्टर न होने की बात कहकर ट्रामा सेंटर शुरू करने के पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन



गुरुवार को महानिदेशक चिकित्सा ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर शुक्रवार को ट्रामा सेंटर शुरू कर दिया जाए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन में रात से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी को ट्रामा सेंटर में सिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया। शुक्रवार दोपहर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया। ट्रामा सेंटर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके पालीवाल की उपस्थिति में शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. पालीवाल के अनुसार अब यहां प्रतिदिन आने वाले गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर में उपचार दिया जाएगा। बात ट्रामा सेंटर के स्टाफ की पूछी गई तो बताया गया कि जो स्टाफ अभी तक इमरजेंसी देख रहा था वहीं स्टाफ ट्रामा सेंटर में भी कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed