{"_id":"580277a94f1c1bc67b2915a4","slug":"overload-wehicle-creating-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों का शॉर्टकट दे रहा ‘जख्म’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों का शॉर्टकट दे रहा ‘जख्म’
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
लखना रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी-ग्वालियर मार्ग पर चंबल पुल की एप्रोच टूटने से भारी वाहन हनुमंतपुर बकेवर मार्ग से होकर जा रहे हैं। इसके कारण लखना कस्बे के पास सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। शनिवार को यहां एक ट्रैक्टर पलटने से मोपेड सवार दो लोग घायल हो गए। मार्ग पर लंबा जाम लगने से लोग घंटों परेशान रहे।
हनुमंतपुर से बकेवर हाईवे पर पहुंचने के लिए एमपी के फूप से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसके कारण लखना बाईपास तिराहे पर सड़क में गड्ढे हो गए हैं। शनिवार को यहां ईंटों लदा ट्रैक्टर पलट गया। चकरनगर रोड निवासी रिटायर शिक्षक एजेंट सिंह की मोपेड ट्रैक्टर के नीचे दब गई। हादसे में उनके सिर में हल्की चोट आई जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। लखना चौकी पुलिस के आरक्षी मुकेश कुमार और विष्णु सिंह ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ट्रैक्टर को पुलिस ने हटवाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान जाम से लोग जूझते रहे। उधर लोग बकेवर हाईवे के चंद्रपुरा से बेरीखेड़ा होकर लखना पहुंच रहे हैं। जाम के चलते जहां कस्बे के लोग काफी परेशान हैं। समाजसेवियों ने जिलाधिकारी इटावा से भारी वाहनों को रात के समय निकाले जाने की मांग की है। ताकि राहगीराें को जाम से न जूझना पड़ा।