Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Overbridge will be built at Ramnagar gate with 72 crores

Etawah News: रामनगर फाटक पर 72 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

Wed, 28 Dec 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Overbridge will be built at Ramnagar gate with 72 crores
रामनगर रेलवे फाटक। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। रामनगर रेलवे फाटक पर 72.41 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। गुरुवार को लखनऊ में होने वाली व्यय वित्त समिति (ईएफसी) प्रस्तावित खर्च पर मोहर लगाएगी। इसके बाद फाइल बजट के लिए शासन को भेजी जाएगी। जनवरी मध्य तक बजट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इटावा नगर पालिका क्षेत्र में करीब तीन लाख की आबादी है। इसमें अशोक नगर, गांधी नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर, विजय नगर, उसरा अड्डा, अड्डा जालिम, शांति कॉलोनी, तुलसी नगर, यशोदा नगर समेत करीब 20 मोहल्ले रामनगर फाटक के दूसरी तरफ हैं।
विज्ञापन

इन मोहल्लों की करीब एक लाख आबादी को पुराने शहर आने के लिए रामनगर फाटक से ही सीधा रास्ता है। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने से 24 घंटे में करीब 18 घंटे फाटक बंद रहता है। नौकरीपेशा, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और अधिवक्ता आदि को आते-जाते समय जाम से जूझना पड़ता है। एंबुलेंस भी अक्सर जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर मैनपुरी अंडरपास में पानी भर जाने पर रामनगर फाटक पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसी समस्या को देखते हुए रामनगर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग होती आ रही थी।
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक केएम अंसारी ने बताया कि रामनगर फाटक पर साढ़े सात मीटर चौड़ा और 785.68 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। रेल पटरी के ऊपर 37 मीटर का हिस्सा रेलवे बनाएगा। सिटी साइड (नेशनल हाईवे की तरफ) ओवरब्रिज की लंबाई 455.10 मीटर और भरथना साइड 293.58 मीटर होगी। निर्माण कार्य पूरा होने में करीब दो वर्ष लगेंगे। निर्माण पर करीब 72.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इनसेट....
बिजली, टेलीफोन और पानी की लाइनें होंगी शिफ्ट
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए बिजली, टेलीफोन और पानी शिफ्ट की जाएंगी। इसके अलावा पेड़ भी काटने पड़ेंगे। इसके लिए बिजली विभाग को एक करोड़ दो लाख रुपये, दूरसंचार विभाग को 39 लाख, जलनिगम को एक करोड़ 32 लाख रुपये और वन विभाग को 70 लाख रुपये उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से दिए जाएंगे।

इनसेट...
2018 में तैयार हुआ था प्रस्ताव, अब मिली स्वीकृति
सेतु निगम ने वर्ष 2018 में रामनगर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने में कुछ न कुछ अड़चनें आती रहीं। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण विकास कार्य थम गए। अब जब सब सामान्य हुआ तो फाइल फिर आगे बढ़ी और बात बजट जारी होने तक पहुंच गई है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए व्यय वित्त समिति की बैठक गुरुवार को लखनऊ में निदेशक राजेश कुमार की अध्यक्षता में होगी। इसमें सेतु निगम के प्रबंध निदेशक राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed