{"_id":"6a970b2537da16d8810a8c27","slug":"over-50-potholes-on-chambal-bridge-risk-of-accidents-etawah-news-c-216-1-etw1012-148899-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चंबल पुल पर 50 से ज्यादा गड्ढे, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चंबल पुल पर 50 से ज्यादा गड्ढे, हादसे का खतरा
विज्ञापन
चंबल पुर पर गड्ढों में भरा पानी।
- फोटो : संवाद
उदी। इटावा-ग्वालियर मार्ग पर चंबल पुल की सड़क जर्जर हो गई है। इस पर 50 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। शहर की ओर पुल से पहले एक फुट तक गहरे गड्ढे हैं।
इन गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाते या दिशा बदलते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। अचानक पहिया गड्ढे में जाने से संतुलन बिगड़ जाता है। चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते। तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह स्थिति और खतरनाक है।
एक माह पहले पुल की बेयरिंग 25 एमएम नीचे धंस गई थी, जिससे पुल करीब 25 दिन बंद रहा। मरम्मत के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, पर सड़क फिर बिगड़ गई। बाराही टोल प्लाजा के मैनेजर यशपाल सिंह ने बताया कि बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। बरसात समाप्त होने पर पुल की सड़क की दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।