{"_id":"6ac53800d85bcb19f601f950","slug":"operations-of-the-barhni-bandra-terminus-special-train-will-begin-tomorrow-etawah-news-c-216-1-etw1005-150937-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का कल से शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का कल से शुरू होगा संचालन
Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल आगामी त्योहार में लोगों को आवागमन करने में दिक्कत न हो, इसलिए लगातार नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का कल से शुरू होने जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा।
यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी दशहरा, दिवाली व छठ पर्व को लेकर नई स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसमें ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस को आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इसी तरह डाउन में ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस से बढ़नी के लिए 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक संचालित की जाएगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 16 सामान्य/स्लीपर, 2 एसएलआर समेत कुल 18 कोच होंगे। ये ट्रेन बढ़नी से शाम 19.45 पर चलेगी। इसके बाद तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल होते हुए इटावा में सुबह 7ः40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद टूंडला, ईदगाह, बयाना, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह 10ः43 बजे आएगी।