फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accusation of murdering a young man after robbery and dumping his body in a canal.

Etawah News: लूट के बाद हत्या कर युवक का शव बंबे में फेंकने का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering a young man after robbery and dumping his body in a canal.
फोटो 12:: विनय कुमार। फाइल फोटो
भरथना। थाना क्षेत्र में पक्का ताल से बन्नाह मार्ग के किनारे बंबे में सोमवार को मिले युवक के शव की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान औरैया के बेला बस्ती निवासी विनय कुमार उर्फ जितेंद्र (25) के रूप में हुई। परिजन ने ऑटो चालक पर लूट के बाद हत्या कर शव बंबे में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये ऑटो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की मां सुशीला देवी ने बताया कि उनका बेटा करीब पांच वर्ष से अहमदाबाद में ऑटो पार्ट्स का काम करता था। चार अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे वह अहमदाबाद से लौटकर इटावा पहुंचा था। इसके बाद उसने परिवार के लोगों से फोन पर बातचीत भी की थी। दिनभर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। पांच अक्तूबर को बेला थाने में उसके लापता होने की सूचना दी गई। सोमवार रात पुलिस से भरथना में युवक का शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान जितेंद्र के रूप में की। बहन मिथलेश ने आरोप लगाया कि जितेंद्र के पास रुपये, मोबाइल और बैग था, लेकिन शव मिलने पर इनमें से कुछ भी नहीं मिला। उसने बताया कि भाई ने इटावा से ऑटो में बैठकर घर आने की बात कही थी। परिजन को आशंका है कि ऑटो चालक ने लूट के बाद उसकी हत्या की और शव बंबे में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के अनुसार रविवार को जितेंद्र की लोकेशन बसरेहर तक मिली थी। बंबे में मिले शव के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे। दाएं हाथ पर अंजलि नाम गुदा था। परिजन ने बताया कि अंजलि जितेंद्र की भाभी की बहन है और दोनों की शादी तय थी। उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो की तलाश की जा रही है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 12:: विनय कुमार। फाइल फोटो

फोटो 12:: विनय कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed