{"_id":"6ac543a7f72cafd60604ce27","slug":"laborer-distressed-by-financial-hardship-takes-his-own-life-by-hanging-etawah-news-c-216-1-etw1015-150942-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 07 Oct 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04:: सुधीर पाल। फाइल फोटो
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में सोमवार रात आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अजनौरा निवासी सुधीर पाल (35) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके चचेरे भाई श्यामवीर ने बताया कि सोमवार रात सुधीर शराब के नशे में था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पा रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुधीर की पहली पत्नी प्रियंका पाल की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिजन के मुताबिक प्रियंका ने भी गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की थी।
पहली पत्नी से सुधीर के तीन बच्चे बेटी शालिनी और बेटे अमन व अंशु हैं। अंशु दिव्यांग है। पहली पत्नी की मौत के बाद सुधीर ने इंद्ररानी से दूसरी शादी की थी। दोनों मजदूरी करते थे। दूसरी पत्नी से एक बेटी रागिनी है। सुधीर की मौत के बाद चारों बच्चों और पत्नी समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि परिजन ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या किए जाने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)