फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only those who protect cows will form the government in 2027: Shankaracharya

गोमाता की रक्षा करने वाला ही 2027 में बनाएगा सरकार : शंकराचार्य

Sat, 06 Jun 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Only those who protect cows will form the government in 2027: Shankaracharya
फोटो 23::::सैफई में शकराचार्य से मुलाकात करते डिंपल व शिवपाल। स्रोत सोशल मीडिया
इटावा। गोमाता की रक्षा करने वाला ही 2027 में सत्ता में आएगा। यह दावा शनिवार को जिले के भ्रमण पर आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सरकार नकली हिंदुओं की है।
विज्ञापन




बताया कि वह तीन मई को गोरक्षा यात्रा शुरू की। यह यात्रा गोरखपुर से शुरू हुई है और सभी 403 विस का भ्रमण करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे साथ धोखा हो गया। गाय की रक्षा के लिए हम लोगों ने कई साल पहले राजनीतिक पार्टियों से चर्चा की थी। उस समय एक पार्टी ने आगे आकर गोरक्षा का आश्वासन दिया था। इस पर संतों ने उनका समर्थन किया लेकिन सत्ता में आते ही वह भूल गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुखद है कि विदेशों में गोमांस की बिक्री हो रही है। सबसे ज्यादा गोमांस यूपी से विदेशों में भेजा जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री से उम्मीद थी कि वह इस यात्रा का समर्थन करेंगे लेकिन उनसे निराशा मिली। केवल कपड़ा पहनकर कोई संत नहीं हो जाता है। कहा कि वह मतदाताओं से सीधे तौर पर यह कह रहे हैं कि जो गोमाता की रक्षा करे उसका समर्थन करो। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखिलेश के परिवार से मुलाकात की है पर उनकी पार्टी को आशीर्वाद नहीं दिया है। बताया कि उसी पार्टी को आशीर्वाद दिया जाएगा तो गोमाता के लिए काम करेगी। इससे पहले सैफई में भी कुछ देर के लिए शंकराचार्य पहुंचे। यहां सपा सांसद डिंपल यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने पूजा अर्चन करके उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सांसद डिंपल यादव ने अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि हम यादव वंशी हैं और गाय को अपनी माता के समान मानते हैं। उन्होंने शंकराचार्य के मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह शंकराचार्य के इस अभियान का समर्थन करते हैं। बताया कि भाजपा संतों का सम्मान नहीं करती है। वह उनका अपमान करके ढोंग रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed