फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only one day left...20 percent roads could not be pothole free

Etawah News: सिर्फ एक दिन बाकी....20 फीसदी सड़कें नहीं हो सकीं गड्ढा मुक्त

Tue, 31 Oct 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Only one day left...20 percent roads could not be pothole free
इटावा। एक माह तक विशेष अभियान चलने के बावजूद जिले की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। विभागीय दावों में ही 80 प्रतिशत सड़कें ही पूरी हो सकी हैं। अंतिम दिन होने के बावजूद 20 प्रतिशत काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन








सरकार ने एक से 31 अक्तूबर तक विशेष सड़क गड्ढा मुक्त अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसके तहत जिले की 766 किमी सड़कों का पैचवर्क किया जाना था। इसके लिए शासन से कुल सात करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसमें आधा ही बजट मिल सका। अधिकांश सड़कों पर यह अभियान पहुंचा ही नहीं हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद कई सड़कें जर्जर हालात में हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की कुछ सड़कों को अगर छोड़ दें तो ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर इस अभियान की नजर तक नहीं पड़ी है। अभियान को शुरू हुए एक माह हो चुका है, लेकिन सड़कों की दशा नहीं सुधरी हैं। भरथना , जसवंतनगर और चकरनगर सहित के 100 से अधिक गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग आज भी बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एवं गड्ढामुक्त अभियान के राकेश भूषण ने बताया कि दिवाली तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त कर लिया जाएगा। 80 प्रतिशत तक सड़कें गड्ढ़ा मुक्त हो चुकी हैं। जो सड़कें बची हुई हैं, उन्हें जल्दी पूरा कराया जाएगा।







सिरहोल मोहब्बतपुर मार्ग बदहाल








जसवंतनगर। सिरहोल से मोहब्बतपुर-जसोहन तक जाने वाले मार्ग की लंबाई दो किलोमीटर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से 15 से अधिक गांवों के लाेगों का आवागमन होता है। ग्रामीण रक्षपाल सिंह, विनोद कुमार, सुरेश और नवीन ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से शिकायतें की, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हो सका। विभाग का गड्ढ़ा मुक्त अभियान यहां तक नहीं पहुंचा। इसी प्रकार नगर से सिसहाट की ओर जाने वाली एक किलोमीटर का रास्ता गड्ढों से भरा है। राजकमल, प्रमोद कुमार, नरेंद्र ने इन गड्ढों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। (संवाद)



मंडी पहुंचने के लिए हिचकोले भरते किसानों के वाहन







भरथना। नगर की मंडी समिति रोड खस्ताहाल अवस्था में है। डेढ़ किमी लंबी इस सड़क पर जगह-जगह कई गड्ढे हो गए हैं। इससे दोपहिया वाहन सहित भारी वाहनों चालकों को आवागमन में खासी मुश्किलें आ रही है। सड़क का एक छोर भरथना-ऊसराहार व दूसरा भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग को जोड़ता है। मरम्मत नहीं होने से पिछले चार वर्ष से सड़क पर शुरू हुए गड्ढे अब बड़े हो गए हैं। इस समय मंडी में धान की आवक खूब हो रही है। सड़क के खराब हो जाने से किसानों के ट्रैक्टर उसमें फंस जाते हैं। इससे किसानों को अपनी फसल के नुकसान होने की चिंता सताने लगती है। (संवाद)




दो वर्ष से जर्जर है जय गुरुदेव आश्रम मार्ग







निवाड़ीकला। लुधयानी मार्ग से नगला सरदार के रास्ते जय गुरुदेव आश्रम को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी जगह-जगह टूट चुका है। राहगीर इस मार्ग पर हिचकोले भरते हुए सफर कर रहे हैं। जय गुरुदेव आश्रम खितौरा में प्रतिदिन जनपद सहित आसपास के कईं गांवों और जिलों के लोगों का आना जाना रहता हैं। आश्रम पर प्रतिदिन 1500 से 2000 लोगों का आना जाना रहता है। सड़क के खराब होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। 15 वें वित्त आयोग के दिसंबर 2021 में इस मार्ग का लेपन कार्य किया गया था, लेकिन अब कोई लेपन दिखाई नहीं दे रहा हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed